फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एक पोल पर बिजली की तीन लाइनें जुड़ने से हादसों का डर

Thu, 10 Jul 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। भूना रोड पर तीन लाइनों की तारें एक ही पोल पर होने से हादसे का डर बना है। लोगों ने मांग की है कि बिजली निगम से तारों को अलग-अलग लाइनों से निकाला जाए।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी गुरचरन सिंह, जसवीर सिंह, जयपाल सिंह, दर्शन सिंह, मनजोत सिंह, दलबारा सिंह, कुलबीर सिंह, गुरजंट सिंह, गुरमीत कौर आदि ने बताया कि भूना रोड पर बिजली एक ही लाइन से 11 केवी बिजली की तारेंं, खेतों वाली तारें व घरों को को जाने वाली केबल लाइन निकल रही है। एक लाइन के साथ तीन अलग-अलग तारें जोड़ने से अकसर लाइन में खराबी रहती है।
भूना रोड पर बड़े वाहनों की बहुत अधिक आवाजाही रहती है और बड़े वाहन इस लाइन को अकसर छूकर निकलते हैं। इससे भी हादसा हो सकता है। बिजली निगम के एसडीओ सुनील कंबोज ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है समस्या को हल करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें