फतेहाबाद। जिले में जर्जर हो चुकीं सड़कों के निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे जिले की 61 सड़कों का निर्माण कार्य व मरम्मत किया जाएगा।
इन सड़कों के निर्माण कार्य पर लोक निर्माण विभाग करीब 64 करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगा। जिले में कुल 168.15 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण होगा। इसके लिए विभाग की ओर से जुलाई के अंत तक टेंडर प्रक्रिया खोलकर अगस्त में काम शुरू की जाने की उम्मीद है।
जिले में पिछले मरम्मत नहीं होने से पुरानी हो चुकी सड़को के जर्जर होने से वाहन चालक परेशान हैं। इन सड़कों को लेकर लोग लगातार सड़कों के निर्माण कार्य की मांग कर रहे हैं लेकिन अब इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को राहत मिली है। सड़कों के निर्माण में देरी का कारण साल 2024 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव के चलते दो बार लगी आचार संहिता रही। इससे टेंडर जारी नहीं हो सका।
इन सड़कों का होगा निर्माण
सड़क- राशि- लंबाई
फतेहाबाद भट्टू रोड से मेहूवाला- 45.19 -2.55
भट्टू से दैयड़-15.45-300.11
गिलां खेड़ा-45.05-1.92
जांडवाला से चाहरवाला-82-4.41
पीलीमंदोरी से रुपाणा बिश्नोइयां-78.27-2.56
गिलांखेड़ा से बोदीवाली-133.69-3.27
ढाणी चाननवाली-23.65-0.45
चबरवाल से शेखूपुर-37.09-2.02
ठुइयां से पीलीमंदोरी-95.51-5.8
चिदंड़ से सारंगपुर-80.62-4.3
सदलपुर से खाबड़ा कलां-3.85-64.8
ढाणी पुरबिया से बनावाली-44.23-2.5
शेखूपुर से दड़ौली - 85.35-5.22
चुली बागड़िया से सदलपुर-168.26-3.52
नहला से कनोह-85.44-5.6
नोट : राशि लाख में और लंबाई किलोमीटर में है।