फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पिता की शराब की लत ने छीन ली मासूम बेटी की जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। मजदूर पिता की शराब की लत ने साढ़े तीन साल की बेटी की जिंदगी छीन ली। टोहाना के ग्रामीण क्षेत्र में जिस मासूम बच्ची ने दरिंदगी का शिकार होकर जान गंवाई है, उसके पीछे बड़ा कारण शराब का नशा ही रहा है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस घिनौने कृत्य से पहले बिहार के रहने वाले दोनों आरोपियों मुकेश व सतीश ने नाबालिग बच्ची के पिता के साथ उसके घर के पास शराब पी और फिर खाया खाया। आरोपियों ने जब उसके पिता को पूरी तरह से शराब में धुत कर दिया तो वे वहां से चले गए। कुछ देर बाद माता-पिता के सोने के बाद बेटी का मुंह दबाकर पास के खेत में ले गए। जहां शराब के नशे में हैवानियत को अंजाम दिया। आरोपी बच्ची को वहीं खेत में छोड़कर भाग गए थे, जिसके बाद नशा उतरने पर पिता ने बच्ची को घर में नहीं पाया। आसपास में देखा तो थोड़ी दूरी पर ही जाखल रोड पर वह खून में लथपथ थी। बाद में उसे अस्पताल लेकर गए। संवाद
क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा नशा प्रशासन के लिए चुनौती
पंजाब के साथ सटा होने के चलते टोहाना क्षेत्र में लगातार नशा बढ़ता जा रहा है। प्रशासन द्वारा विभिन्न तरह के जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं। मगर नशे पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग पाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ती शराब के ठेकों की संख्या भी अपराध को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में देशी शराब ज्यादा बिक रही है, जो जल्दी बेसुध करती है।
विज्ञापन

कोट
शराब ही हर तरह के अपराध की जननी

व्यक्ति के मन में शराब पीने के बाद विचारों में परिवर्तन होता है। अधिकतर अपराध नशे के बाद ही होते हैं। नशे के बाद अपराध की भावना बढ़ जाती है और इंसान इंसानियत को भूल जाता है। किसी भी व्यक्ति को शराब पीने सहित अन्य नशे के लिए अपने मित्र, सहयोगी व अन्य को घर में नहीं बुलाना चाहिए। इसके बाद व्यक्ति अपना मानसिक संतुलन खो देता है। शराब ही हर तरह के अपराध की जननी है।
-डॉ. शिव सचदेवा, वरिष्ठ चिकित्सक, टोहाना

समाज में अपराध को बढ़ावा देता है नशा

किसी भी प्रकार का नशा करने से व्यक्ति की नैतिकता व आचरण में गिरावट आती है। नशा न केवल व्यक्ति का शारीरिक व मानसिक नुकसान करता है बल्कि उसके परिवार के पतन का कारण भी बनता है। समाज में अपराध को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन

-डाॅ. कुणाल वर्मा, मानसिक रोग विशेषज्ञ एवं एसएमओ, नागरिक अस्पताल टोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें