फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तीन बच्चों के पिता की मौत, परिजनों का पुलिस पर मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में व्य​क्ति की मौत के बाद मौजूद मोहल्ला वासी व पुलिस। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। गुरुनानकपुरा मोहल्ला में मंगलवार शाम को तीन बच्चों के पिता जरनैल सिंह (42) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सीआईए पुलिस ने नशे की सूचना पर घर पर रेड की थी, इसके बाद जरनैल सिंह तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने सीआईए टीम पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। मृतक की पत्नी का आरोप है कि पुलिस उनके घर में घुसी और उसके पति के साथ मारपीट की। उसकी पति हृदय रोगी था। पुलिस की मारपीट बर्दाश्त नहीं कर सका और उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने परिजनों के आरोपों को गलत बताया है।

पुलिस के अनुसार गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी जरनैल सिंह अवैध रूप से शराब बेचने का काम करता था। शराब बेचने की बात परिजनों ने खुद कबूली है। मंगलवार दोपहर बाद पुलिस की सीआईए टीम के दो कर्मचारी जरनैल सिंह के घर पहुंचे। यहां घर की तलाशी ली गई। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा और संभालते हुए नागरिक अस्पताल ले जाने लगे तो उसकी पत्नी उन्हें रोकने लगी। इसी से उसकी तबीयत और बिगड़ गई। पुलिसकर्मी ही उसे नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


-

मृतक की पत्नी ने पूरी टीम पर लगाए आरोप

मृतक की पत्नी मंजीत कौर ने बताया कि वह बुटिक का काम करती है। जिस समय पुलिस उनके घर पहुंची वह काम पर गई हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। बेटी स्कूल में थी जबकि दो बच्चे बाहर थे। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके घर में घुसकर उसके पति के साथ मारपीट की। उसकी छाती में मुक्के मारे। इसी मारपीट के कारण उसके पति की मौत हो गई। पुलिस के कारण उसका घर बर्बाद हो गया। तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

-

सीआईए टीम प्रभारी ने आरोपों को नकारा

सीआईए टीम के प्रभारी व जांच अधिकारी वेदपाल ने बताया कि जरनैल सिंह चिट्टा बेचता था। टीम उसे पहले लेकर भी आई है। सूचना के आधार पर टीम ने रेड की थी। वह हृदय रोगी था, इस कारण उसकी तबीयत बिगड़ी। उसे टीम ने ही सिविल अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। मृतक पर पांच मामले दर्ज हैं। मारपीट के आरोप गलत हैं।

फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में व्यक्ति की मौत के बाद मौजूद मोहल्ला वासी व पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें