फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में पेयजल किल्लत, शहर के लिए दो माह का स्टॉक

Tue, 25 Apr 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
विज्ञापन
पानी की बर्बादी - फोटो : SELF
विज्ञापन
शहरियों के लिए खुशखबरी है। गर्मी का सीजन आते ही जहां जिले के बाकी कस्बों और गांवों में पेयजल के लिए लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। वहीं फतेहाबाद शहर में पेयजल की कोई कमी नहीं है। फतेहाबाद शहर मेें जनस्वास्थ्य विभाग के पास दो माह का पेयजल स्टाक है। ऐसे में अगर किसी तकनीकी खामी या नहर न आने के कारण अगर दो माह तक नहर में पानी नहीं भी हो तो भी दो माह तक फतेहाबाद शहर में नहरी पेयजल की आपूर्ति में कोई परेशानी नहीं आएगी। सिरसा रोड पर जन स्वास्थ्य विभाग के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का दूसरा विशाल वाटर टैंक भी इस साल से शुरू कर दिया गया है। वाटर टैंक के शुरू होने से जन स्वास्थ्य विभाग के वाटर स्टोरेज की क्षमता पहले के मुकाबले दोगुनी हो गई है। वहीं गांवों में लोग पानी के लिए परेशानी का सामना कर रहे हैं। इस बाबत वह कई बार जाम और प्रदर्शन भी कर चुके हैं। क्या उनके लिए इस तरह का इंतजाम नहीं हो सकता।
विज्ञापन


अब क्षमता प्रतिदिन 70 लाख लीटर से बढ़कर हुई एक करोड़ लीटर
फतेहाबाद में पानी की भयावह किल्लत को देखते हुए पूर्व सरकार ने खैरातीखेड़ा रोड पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का फैसला किया था। जिसके लिए 22 एकड़ भूमि पर दस एमएलडी का विशाल वाटर स्टोरेज टैंक बनाया गया था। इस डबल्यूटीपी में भोडियाखेड़ा से गुजर रही फतेहाबाद ब्रांच नहर से पानी डाला जा रहा है। इसमें फतेहाबाद की 80 हजार से अधिक आबादी को प्रतिदिन 70 लाख लीटर पानी उपलब्ध करवाया जा रहा था, लेकिन विभाग की योजनानुसार ये आगामी सालों के लिए पर्याप्त नहीं था। इसलिए विभाग ने प्रोजेक्ट के अनुसार 12 एमएलडी का एक और वाटर टैंक का निर्माण करवाया। 23 एकड़ भूमि पर बनाए गए इस टैंक पर भी पर्याप्त पानी है। दोनों वाटर टैकों की पेयजल क्षमता 60 करोड़ एमएलडी है। अब फतेहाबाद में प्रतिदिन एक करोड़ लीटर पानी की आपूर्ति की जा रही है। प्रति व्यक्ति रोजाना 135 लीटर पेयजल विभाग द्वारा मुहैया करवाया जा रहा है। विभाग के अनुसार उनके पास दो माह का पेयजल स्टाक है। खैरातीखेड़ा रोड पर दोनों वाटर टैंक से 24 घंटे में 11 घंटे शहर में पेयजल सप्लाई दी जा रही है। जिसको शेड्यूल के हिसाब से अलग-अलग समय में बांटा गया है।

स्वच्छ पेयजल के लिए नहरी पानी का करते हैं ट्रीटमेंट
दोनों टैंकों से पानी डबल्यूटीपी से गुजरता है। यहां से पानी स्वच्छ होने के बाद ब्लीचिंग पाउडर डाला जाता है। जिसके बाद नहरी पानी सीधा शहर को सप्लाई होता है, जबकि इससे पूर्व शहर में भूजल आधारित पेयजल सप्लाई हो रही थी। वर्ष 2013 से पूर्व फतेहाबाद में 38 ट्यूबवेल लगे हुए थे जिसके माध्यम से लोगों को पेयजल सप्लाई होता था।
विज्ञापन


इन गांवों में अभी तक है दिक्कत
फतेहाबाद जिले के गांवों रत्ताखेड़ा, अहरवां, दरियापुर, बोदीवाली, कुकड़ावाली, भूना के कई गांवों नहला, गोरखपुर, टिब्बी, टोहाना के कई गांवों समैण, कन्हड़ी, टोहाना की पुरानी आबादी, फतेहाबाद की पुरानी तहसील चौक में अभी तक पेयजल की काफी दिक्कत रहती है।

फतेहाबाद में 22 एमएलडी के वाटर टैंक हैं, जिन्हें साफ करके सप्लाई किया जाता है। 80 हजार से अधिक आबादी को प्रतिदिन 11 घंटे पानी दिया जाता है। यहां पर दो माह का पेयजल स्टाक हमेशा उपलब्ध रहता है। ’
विज्ञापन

कंवरपाल, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें