फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव हिजरावां कलां में प्रशासन ने कब्जे कर बनाये घरों को गिरा दिया

Mon, 29 May 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
विज्ञापन
jcb
विज्ञापन
गांव हिजरावां कलां में प्रशासन ने एक महीने की चेतावनी खत्म होने के बाद रविवार को कब्जा छुड़ाने की कार्रवाई हुई। टीम ने 27 लोगों को घरों से बेघर कर दिया है। कब्जा छुड़ाने के लिए पुलिस भी मजबूर दिखी क्योंकि उन्हें आदेश जो मिले हुए थे। प्रशासन ने घंटे भर में सारे कब्जे कर बनाये घरों को गिरा दिया।
विज्ञापन

बता दें कि कब्जा हटाने की कार्रवाई करने के लिए बीडीपीओ के नेतृत्व में पटवारी व पुलिस फोर्स 9 अप्रैल को गांव हिजरावां कलां में खैरद्दीन पीर रोड पर जलघर के पास पहुंची थी। जहां पंचायती जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों का मकान खाली करने के लिए कहा था, लेकिन इस कार्रवाई के दौरान पंचायत ने प्रशासन के अधिकारियों से कब्जे की जगह से घर खाली करने के लिए एक महीने का समय मांगा था। डेढ़ महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद रविवार को फिर से बीडीपीओ सोमवीर कादयान के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घरों को खाली करवाया। इस मामले में पिछले कई सालों से कोर्ट में केस चल रहा था। करीब दो महीने पहले डीसी की अदालत ने कब्जे हटवाने के आदेश जारी कर दिए थे। करीब एक महीना पहले कब्जे हटाए जाने थे, लेकिन फोर्स न मिलने व लोगों के विरोध के चलते कार्रवाई टाल दी गई थी। लोगों को एक महीने का समय दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें