फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने एक बार रुलाया, अफसरी लापरवाही और ढिलाई हर दिन रुला रही

Mon, 24 Apr 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
विज्ञापन
farmer shimla
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर गांव बड़ोपल से चिंदड़ रोड पर एक ढाणी है। ढाणी का मालिक रूलीराम किसी भी गाड़ी की आवाज सुनता है तो झट से दरवाजे की तरफ दौड़ता है। इस उम्मीद में कि शायद सरकारी कर्मचारी होंगे जो नरमे की खराब हुई उसकी फसल का मुआवजा देने आए होंगे। अक्तूबर 2016 से ऐसे सवाल लगातार उसके मन में जारी हैं और वह यह क्रम निरंतर कर रहा है। लेकिन न तो उसकी नरमे की फसल का बीमा करने वाली कंपनी के प्रतिनिधि सर्वे के बाद दोबारा आए और न ही कृषि विभाग के अधिकारियों ने सुध ली। अब हालात ये हैं कि फसल बीमा का नाम सुनते ही रूलीराम उखड़ जाते हैं। कहते हैं कि बारिश से फसल बर्बाद हुई तो एक बार रोया था, बीमा कंपनी वालों के मुआवजे का इंतजार रोजाना रुला देता है। बता दें कि यह किसी एक रूलीराम की कहानी नहीं ऐसे पता नहीं कितने होंगे, जो ऐसी ही किसी गाड़ी और सरकारी कर्मी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले साल सितंबर में बर्बाद हुई थी नरमे की फसल
सितंबर में हुई बेमौसम बारिश से बड़ोपल निवासी रूलीराम की साढ़े 6 एकड़ जमीन में खड़ी नरमे की फसल ही तबाह हो गई थी। बीमा करवाया हुआ था तो नुकसान के बावजूद निश्चिंत था कि चलो मुनाफा न सही, लागत तो वसूल हो जाएगी। किसान का तो मेहनत ही गहना है, उसे मेहनत की मजदूरी न मिले तो न सही। सितंबर में ही बीमा कंपनी के अधिकारी कुछ कर्मचारियों के साथ खेत में पहुंचे, सर्वे के बाद फसल के कुछ पौधे साथ ले गए। जाते-जाते कंधे पर हाथ रखकर आश्वासन दे गए कि फसल का ज्यादा नुकसान है, आपको जल्द मुआवजे का चेक देने लौटेंगे। वो दिन था और आज छह माह बाद का दिन है, उसी सरकारी गाड़ी के इंतजार में रूली राम की आंखें पथरा गई हैं।

कर्जा लेकर की थी गेहूं की बिजाई, अब रात दिन आग से बचाव में निकलता है वक्त
अपने नरमे की फसल को बेमौसमी बारिश और बीमा कंपनी की लापरवाही की भेंट चढ़ा चुके रूलीराम ने कर्जा लेकर गेहूं की बिजाई की है। भरपूर फसल भी हुई, लेकिन अब जब तक फसल कटकर मंडी नहीं पहुंच जाती, तब तक ये 65 साल का बुजुर्ग और उसका परिवार रात-दिन खेत में खड़ी फसल की रखवाली करता रहता है ताकि खड़ी फसल में अनहोनी न हो जाए। रुंधे गले से रूलीराम कहते हैं कि बारिश ने एक बार रूलाया था, अफसरी लापरवाही और ढिलाई बार-बार रुला रही है। गेहूं की फसल पक कर तैयार हो गई है, लेकिन बीमा कंपनी ने अभी नरमे की फसल का ही मुआवजा नहीं दिया तो बताओ कैसे यकीन आएगा इस व्यवस्था पर ।
विज्ञापन


खरीफ की फसल के नुकसान का क्लेम प्रोसेस शुरू हो गया है। फतेहाबाद जिले का तकरीबन सात करोड़ से अधिक बनता है। इसमें से ढाई-तीन करोड़ रुपये बैंकों को ट्रांसफर भी हो चुका है। उम्मीद है कि बाकी भी सात-आठ दिन में पहुंच जाएगा। इसके बाद भी अगर किसी किसान का क्लेम नहीं मिलता तो वो दस दिन बाद मुझसे मिल सकते हैं। कागजी कार्यवाही और सर्वे रिपोर्ट के बाद भी कुछ चीजों की वेरिफिकेशन में समय लगता है।
विज्ञापन

रवि दुबे, एरिया मैनेजर, आईसीआईसीआई लॉम्बार्ड, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें