फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ग्रांट देने को तैयार, छह माह बाद भी एस्टीमेट नहीं बनवा पाया प्रशासन

Wed, 26 Apr 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
विज्ञापन
cctv
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह से चोर-बदमाशों ने जिला पुलिस को दौड़ा रखा है। टोहाना में बीजेपी नेता के घर चोरी हो या भूना में भट्ठा मालिक के घर, इसके अलावा फतेहाबाद शहर में दिनदहाड़े दो महिलाओं से पर्स छीनने की घटना। किसी भी घटना को देखकर यह सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि बदमाशों में अब पुलिस का खौफ हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह उनके चेहरों की खुलकर पहचान नहीं होना है। अब पहचान हो भी तो कैसे, शहर की तीसरी आंख तो अभी तक खुली नहीं है।
विज्ञापन

हैरत की बात ये है कि पुलिस और जिला प्रशासन से लेकर मंत्री तक इस बात की हामी भर चुके हैं कि फतेहाबाद शहर के मुख्य चौकों पर हाई-डेफिनेशन सीसीटीवी कैमरों की आवश्यकता है, लेकिन बावजूद इसके कोई अधिकारी आगे बढ़कर व्यवस्था बदलने को तैयार ही नहीं दिखता। फिलहाल कहने के नाम पर फव्वारा चौक, जवाहर चौक में सीसीटीवी लगे हैं, लेकिन इन सीसीटीवी की क्वालिटी अच्छी नहीं होने से इसका फायदा नहीं मिल सका है।

सांसद ने छह माह पहले मांगा था प्रस्ताव, आज तक एस्टीमेट तक तैयार नहीं कर पाए अफसर
बता दें कि सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने लगभग छह माह पूर्व अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा था कि वे सीसीटीवी कैमरों के लिए ग्रांट देने को तैयार हैं, लेकिन इसके लिए जिला प्रशासन को एक औपचारिक प्रस्ताव उनके पास भेजना होगा। हैरानी की बात है कि छह माह बीतने के बाद आज तक जिला प्रशासन प्रस्ताव भेजना तो दूर, अभी तक सीसीटीवी का एस्टीमेट तक बनाकर सांसद को नहीं भेज सका है। ताजा स्टेटस ये है कि अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय ने नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी को सीसीटीवी कैमरों के लिए एस्टीमेट बनाने के लिए पत्र लिखा है लेकिन उस पत्र का जवाब अभी तक नगर परिषद की ओर से नहीं जा सका है।
विज्ञापन


29 जगहों पर लगने हैं सीसीटीवी, अब तक एक दर्जन से अधिक हो चुकी वारदातें
सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी द्वारा मांगे गए प्रस्ताव के अनुसार फतेहाबाद शहर में 29 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने इस बाबत छह माह पहले अधिकारियों की बैठक में साफ तौर पर कहा था। फिलहाल की स्थिति के अनुसार 29 कैमरे शहर के अंदर विभिन्न चौकों, बाजारों, इंट्री-एक्जिट प्वाइंट और नेशनल हाइवे पर लगाए जाने हैं। पत्र की मानें तो शहर के अंदर धर्मशाला रोड, जवाहर चौक, रतिया चुंगी, हिसार रोड चुंगी, सिरसा रोड चुंगी, पपीहा पार्क, एमएम कालेज, गर्ल्स कॉलेज, गर्ल्स स्कूल, संन्यास आश्रम रोड, भट्टू रोड, वाल्मीकि चौक आदि शामिल हैं। पिछले तीन माह की बात करें तो इन जगहों पर अलग-अलग समय में लगभग एक दर्जन के करीब वारदातें हो चुकी हैं। इनमें चोरी, छीना-झपटी, छेड़छाड़ आदि शामिल हैं।

दो दिन पहले के चेन स्नैचरों का अभी तक कोई सुराग नहीं, निजी सीसीटीवी के भरोसे पुलिस
दो दिन पहले सिल्वर कलर की स्पलेंडर सवार दो युवकों ने ठाकर बस्ती और रघुनाथ मंदिर के पास दो महिलाओं से पर्स छीने थे। नुकसान कोई बहुत ज्यादा नहीं था लेकिन पुलिस के अनुसार स्नेचिंग की घटनाएं शहर में दहशत फैलाती हैं और कमोबेश हुआ भी कुछ ऐसे ही। शहर में दो जगह पर्स छीनने की घटनाओं की चर्चा पूरे शहर में फैल गई। पुलिस इस मामले में अभी तक किसी आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। अगर शहर के विभिन्न चौकों में सीसीटीवी कैमरे लगे होते तो अब तक पुलिस को आरोपियों का सुराग लगने की संभावना अधिक थी। अब पुलिस निजी संस्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही है जिससे पुख्ता सुराग नहीं मिल रहा।

दो दिन पहले आया था एडीसी दफ्तर से पत्र, जल्द बनवाएंगे एस्टीमेट : ईओ
अभी दो दिन पहले ही एडीसी दफ्तर से सीसीटीवी के एस्टीमेट बनाने के लिए पत्र आया है। जल्द ही एस्टीमेट बनवाकर एडीसी कार्यालय को भेज देंगे, ताकि सांसद महोदय से जल्द ग्रांट जारी हो सके।’
विज्ञापन

ओपी सिहाग, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें