फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईटीओ आए थे जांच करने कट गया खुद का चालान

Wed, 26 Apr 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने आबकारी विभाग के अधिकारी की निजी गाड़ी पर बिना परमिशन नीली बत्ती लगाने पर चालान काट दिया। बता दें कि ईटीओ हरि सिंह अपनी निजी गाड़ी पर बत्ती लगाकर बड़ोपल के पास वाहन चेक कर रहे थे तभी वहां से गुजर रहे ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने निजी गाड़ी पर लगी बत्ती लगी देखकर मौके पर पहुंचे और ईटीओ से गाड़ी पर बत्ती लगाने की परमिशन के बारे में पूछा। बताया जा रहा है ईटीओ के पास प्राइवेट गाड़ी पर नीली बत्ती लगाने बारे विभाग से दी जाने वाली परमिशन नहीं थी, जिस पर पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया और सदर थाना ले आए, जहां गाड़ी का चालान कर दिया गया। नियमों के अनुसार विभाग के पास सरकारी गाड़ी किन्हीं परिस्थितियों में उपलब्ध न होने पर अधिकारी सरकारी काम के लिए यदि अपनी निजी गाड़ी प्रयोग करता है तो बत्ती लगाने के लिए उन्हें विभाग से परमिशन लेनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें