फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद के संजय राष्ट्रपति पुलिस पदक से होंगे सम्मानित

Thu, 14 Aug 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
संजय मेहता, उप कमाडेंट
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित संजय को पहले भी कई बार प्रशंसा पत्र मिल चुके हैं। संजय मेहता फतेहाबाद के गोल कोठी क्षेत्र के निवासी हैं और कृष्णा मेहता के पुत्र हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में वे दिल्ली स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में सीबीआई, एनआईए सहित विभिन्न महत्वपूर्ण भवनों की सुरक्षा के प्रभारी पद पर तैनात हैं। संजय ने अपने सेवाकाल में सीआईएसएफ, हरियाणा पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) में भी लंबे समय तक सेवाएं दी हैं।
उन्होंने नशा तस्करों के खिलाफ कई सफल अभियानों का नेतृत्व किया। इससे नशा तस्करी पर बड़ी रोक लगी। संजय मेहता को इससे पूर्व वर्ष 2011 में भी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है। उनके उत्कृष्ट सेवा रिकॉर्ड के लिए उन्हें कई पुरस्कार और प्रशंसा पत्र मिल चुके हैं।
विज्ञापन

फतेहाबाद व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान सुनील चौधरी, जो उनके ममेरे भाई हैं, ने कहा कि संजय को मिला यह गौरवपूर्ण सम्मान न केवल परिवार बल्कि पूरे फतेहाबाद के लिए गर्व की बात है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें