फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद की बेटी पूजा ने स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहास

Sat, 30 May 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जीत के बाद तिरंगे के साथ ​खिलाड़ी पूजा।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के गांव बोस्ती की उभरती एथलीट पूजा ने हांगकांग (चीन) में आयोजित अंडर-20 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है। हाई जंप स्पर्धा में 1.93 मीटर की शानदार छलांग लगाते हुए पूजा ने नया भारतीय रिकॉर्ड स्थापित किया और अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराया।
विज्ञापन

28 से 31 मई तक चल रही इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की टीम से 51 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हरियाणा से तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ, जिनमें फतेहाबाद की पूजा, रोहतक के निश्चय और मुस्कान शामिल हैं। पूजा ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल स्वर्ण पदक हासिल किया बल्कि भारतीय एथलेटिक्स में एक नया कीर्तिमान भी जोड़ दिया।
पूजा की उपलब्धि की खबर मिलते ही गांव बोस्ती समेत पूरे फतेहाबाद जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। खेल प्रेमियों, ग्रामीणों और युवाओं ने इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया। गांव के लोगों का कहना है कि पूजा ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण परिवेश से निकली प्रतिभाएं भी विश्व स्तर पर पहचान बना सकती हैं।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि पूजा ने हाई जंप स्पर्धा में 1.93 मीटर की ऊंचाई पार कर नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया। इस प्रदर्शन के साथ वह स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं। उन्होंने कहा कि पूजा की यह उपलब्धि हरियाणा ही नहीं, पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।


पूजा की ऐतिहासिक उपलब्धि पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान, एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान सिंह भादू तथा अन्य खेल पदाधिकारियों ने बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बड़ी सफलताएं हासिल करने का विश्वास जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें