फतेहाबाद। पुलिस लाइन परिसर में शुक्रवार को आयोजित मंडलस्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जिले के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा और जागरूकता का लोहा मनवाया। फतेहाबाद की टीम ने कुल चार श्रेणियों में से तीन में प्रथम स्थान हासिल किया।
हिसार मंडल के पांच जिलों फतेहाबाद, हिसार, हांसी, जींद, सिरसा और पुलिस जिला डबवाली से आए 72 प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया। प्रतियोगिता को चार अलग-अलग वर्गों में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक पुलिस अधीक्षक दिव्यांश सिंगला ने दीप प्रज्वलित कर किया।
अपने संबोधन में उन्होंने सड़क सुरक्षा को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि यातायात नियम केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन को सुरक्षित रखने के लिए हैं। एएसपी सिंगला ने कहा कि जब बच्चे और युवा नियमों को अपनी जीवनशैली में अपनाते हैं, तो वे स्वयं सुरक्षित रहते हैं और अपने परिवार को भी जागरूक करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे प्रतियोगिताओं से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और जमीनी स्तर पर सुरक्षा प्रयासों को मजबूती मिलती है। प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ।
चार स्तरों पर हुआ कड़ा मुकाबला
प्रतियोगिता को चार चरणों में बांटा गया था। इसमें प्रत्येक स्तर पर 12 टीमों ने अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में यातायात संकेतों की पहचान, हेलमेट और सीट बेल्ट के वैज्ञानिक महत्व, गोल्डन ऑवर और दुर्घटना के समय प्राथमिक चिकित्सा, ड्रंक एंड ड्राइविंग और ओवर स्पीडिंग के कानूनी व सामाजिक दुष्परिणाम और मोटर वाहन अधिनियम के नवीनतम संशोधन आदि विषयों पर करीब 35 प्रश्न पूछे गए थे।
-
ये रहा परिणाम
स्तर कक्षा/वर्ग विजेता जिला
प्रथम स्तर कक्षा 3 से 5 के लिए फतेहाबाद
द्वितीय स्तर कक्षा 6 से 8 के लिए फतेहाबाद
तृतीय स्तर कक्षा 9 से 12 के लिए हांसी
चतुर्थ स्तर स्नातक/स्नातकोत्तर के लिए फतेहाबाद
फतेहाबाद का दबदबा, अब राज्य स्तर पर तैयारी
पुलिस लाइन में आयोजित प्रतियोगिता के परिणाम के बाद एएसपी दिव्यांश सिंगला ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मंडल स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने वाली ये टीमें अब राज्यस्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा दूत बनने की शपथ दिलाई और अपील की कि वे अपने घर के बड़ों को हेलमेट पहनने और गति सीमा का पालन करने के लिए निरंतर प्रेरित करें।
सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता के बाद विजेता टीम को सम्मानित करती एएसपी दिव्यांशी सिंगला। पुलिस प्रवक