हरियाणा में 19 व 20 फरवरी को बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं, फतेहाबाद में सोमवार को 24 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रही है। किसानों का मानना है कि अगर बारिश होती है तो फसलों को काफी फायदा होगा।
फतेहाबाद में मौसम का मिजाज अलग ही नजर आया। फतेहाबाद में तेज हवाएं चलने से एक बार दिन भी ठंड का एहसास हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार व मंगलवार को बारिश व बादलवाही हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अब मौसम में बदलाव आएगा और पारा बढ़ेगा। फतेहाबाद में सोमवार को 24 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रही है।
विज्ञापन
दिन का तापमान 2 डिग्री बढ़कर 28 डिग्री पर पहुंच गया है, वहीं रात के तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई। रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अब तक बारिश न होने के कारण गेहूं व सरसों की फसल को सिंचाई की आवश्यकता है। ऐसे में किसान ट्यूब्वेलों व नहरी पानी से खेतों में सिंचाई कर रहे हैं। दूसरी ओर दिन का तापमान एकाएक बढ़ने से गेहूं की फसल को नुकसान भी हो सकता है।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, अगर दिन का तापमान ऐसे ही बढ़ता रहा तो गेहूं का झाड़ आगे नहीं बढ़ेगा। इससे गेहूं की पौध छोटी रह सकती है और पैदावार में भी दिक्कत आ सकती है। इन दिनों लगातार तेज धूप निकलने के कारण जिले का अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक पंहुच गया है, जिससे किसान चिंतित दिखाई दे रहे हैं। अगर बारिश होती है तो फसलों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
किसानों की प्रतिक्रिया
अगर बारिश होती है तो सभी फसलों को फायदा होने की संभावना है। बारिश होने के बाद ठंड बढेगी जिससे गेहूं और सरसों की फसल का पकाव समय के अनुसार होगा।जिससें उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। -बहादुर सिंह,कृषि विकास अधिकारी भट्टूकलां।