फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों का आवागमन ठप रहने से यात्री परेशान

Wed, 02 Nov 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
दिल्ली बठिंडा के बीच ट्रेनों का आवागमन ठप होने के कारण रेलवे स्टेशन पर फंसे यात्री। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली बठिंडा रूट पर मंगलवार को ट्रेनों का आवागमन ठप रहने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जुलाना के पास एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने की घटना के कारण दिल्ली से वाया जाखल बठिंडा रेल मार्ग अवरुद्ध हो गया। ट्रेन दुर्घटना के कारण दिल्ली बठिंडा रूट पर चलने वाली दर्जन भर गाड़ियों का जहां रूट बदल दिया गया है वहीं कई गाड़ियों को रद्द भी करना पड़ा है। इस कारण रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बैरंग लौटना पड़ा। वहीं रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रेल ट्रैक के दुरुस्त होने के बाद ही रेलगाड़ियां नियमित रूप से चल पाएंगी।

जींद के नजदीक जुलाना से आगे किलाजफरगढ़ और खरैटी रेलवे स्टेशन के बीचों बीच एक मालगाड़ी की 13 बोगियां पटरी से उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। घटना के कारण दिल्ली जाखल के बीच रेलवे ट्रैक बाधित हो गया। इस दुघर्टना से डबल रेल ट्रैक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे ट्रेनों का आवागमन भी बंद हो गया। रेलवे विभाग ने ट्रैक बाधित होने के कारण कई गाड़ियों को रद्द घोषित कर दिया। जबकि कई गाड़ियां बठिंडा से जाखल के बजाय वाया धूरी, पटियाला, अंबाला के रास्ते दिल्ली पहुंची।
विज्ञापन


कई गाड़ियां जाखल से वाया जींद के रास्ते पानीपत होकर दिल्ली पहुंची। वहीं विभाग ने कई गाड़ियों को दिल्ली से वाया भिवानी के रास्ते बठिंडा के लिए चलाया गया। वहीं फिरोजपुर से दिल्ली जाने वाली 54642 पैसेंजर ट्रेन को जींद में रद्द कर दिया गया। जबकि 12481 अप एक्सप्रेस को वाया रोहतक भिवानी बठिंडा, 19023 जनता मुंबई फिरोजपुर एक्सप्रेस को वाया दिल्ली, पानीपत, जींद के रास्ते चलाया गया। इसी प्रकार 15909 गुवाहाटी एक्सप्रेस रोहतक से भिवानी, के रास्ते बठिंडा चलाई गई।
विज्ञापन


इसके अलावा विभाग ने दो नवंबर के लिए भी कई गाड़ियों को बठिंडा से वाया जींद के रास्ते पानीपत होकर चलाए जाने की घोषणा की है।  स्टेशन अधीक्षक सूरजभान शर्मा ने कहा कि रेल ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के कारण ट्रेनों का आवागमन काफी प्रभावित हुआ है। कई गाड़ियों का रूट बदल दिया गया है। गाड़ियों के रूट बदले जाने की सूचना जारी कर दी गई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें