फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बैंडी प्रतियोगिता में फतेहाबाद की टीम ने जीती ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी

Mon, 13 Oct 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
 राज्यस्तरीय बैंडी प्रतियोगिता में विजेता फतेहाबाद के खिलाड़ी
विज्ञापन
फतेहाबाद। चौथी हरियाणा राज्यस्तरीय बैंडी प्रतियोगिता का आयोजन 11-12 अक्तूबर को गुरुग्राम के एम्बियंस मॉल में स्थित आइस स्केटिंग रिंक में किया गया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जगराज सिंह साहनी, महासचिव आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा किया गया जबकि प्रतियोगिता का समापन एसोसिएशन के डायरेक्टर करण रॉय द्वारा किया गया।
इस प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन का खिताब फतेहाबाद ने जीता। वहीं दूसरे स्थान पर रोहतक जिला व तीसरे स्थान पर सोनीपत जिले ने ट्रॉफी जीती। खिलाड़ियों के खेल कौशल में सुधार करने के लिए एसोसिएशन की ओर से सभी प्रतिभागियों को स्पोर्ट्स किट, पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ रॉयल गोल खिलाड़ी फतेहाबाद के कपीश कौशिक, गुरुमरित सिंह, तुषार और समरीन कौर ने जीता। अंडर-10 और 12 वर्ष लड़के वर्ग में फतेहाबाद ने प्रथम, रोहतक ने दूसरा, अंडर-14 वर्ष जूनियर और सीनियर वर्ग में फतेहाबाद ने प्रथम, सोनीपत ने दूसरा व हिसार ने तीसरा स्थान पाया।
महिला वर्ग में फतेहाबाद प्रथम व रोहतक दूसरा स्थान पर रहा। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जो देहरादून के हिमाद्री आइस रिंक में आयोजित की जाएगी। हरियाणा बैंडी एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव कृष्ण कौशिक व प्रमुख कोच रवि ढिल्लो ने बताया कि हरियाणा बैंडी एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है।
इस प्रतियोगिता में रोहतक जिले से ज्योति शर्मा, गुरुग्राम से अजय कुमार, सोनीपत से राजकुमार, हिसार से पावेल, फतेहाबाद से विकास कुमार, विशु, आदित्य शर्मा ने अपनी बैंडी टीम के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें