फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के सर्वश्रेष्ठ तीन थानों में शुमार हुआ फतेहाबाद का भट्टू पुलिस स्टेशन

विज्ञापन
भट्टू कलां पुलिस थाना परिसर। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले के भट्टू पुलिस स्टेशन ने देशभर के सर्वश्रेष्ठ थानों में तीसरा स्थान हासिल किया है। थाना प्रांगण में बेहतरीन सफाई व्यवस्था से लेकर जनता से मिले फीडबैक और कम क्राइम के आधार पर यह उपलब्धि हासिल की गई है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि पहली बार ऐसा हुआ है कि प्रदेश का कोई थाना टॉप-थ्री में पहुंचा है। पिछली बार करनाल जिले का तरावड़ी थाना टॉप फाइव रैंकिंग में रहा था। इस उपलब्धि के लिए थाना प्रभारी ओमप्रकाश चुघ को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस मुख्यालय पर 19 नवंबर को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

अप्रैल में मिले थे दिशा-निर्देश, सितंबर में आई टीम
जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के तत्कालीन एसपी राजेश कुमार ने अप्रैल महीने में भट्टू थाने में टीम भेजकर रैंकिंग के मापदंडों के अनुसार व्यवस्थाएं बनाने और पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को काम करने के निर्देश दिए थे। पांच महीने तक इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने, जनता के साथ पुलिस का अच्छा व्यवस्था बनाने, थाना परिसर में सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रखने को लेकर काम किया गया। इसके बाद सितंबर में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा नियुक्त थर्ड पार्टी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हर मापदंड के आधार पर थाने को जांचा गया। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह रैंकिंग जारी की है, जिसमें देशभर में तीसरा स्थान भट्टू थाना को मिला है।
प्रशिक्षण के लिए डीएसपी को भी लगाया गया
तत्कालीन एसपी राजेश कुमार द्वारा भट्टू थाने में व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षणाधीन डीएसपी डॉ. कविता को भी वहां लगाया। करीब दो महीने तक डीएसपी डॉ. कविता ने भट्टू थाने में कामकाज संभाला। इसके अलावा थाना प्रभारी ओमप्रकाश चुघ ने भी जनता के साथ बैठकें कर पुलिस-पब्लिक रिलेशनशिप सुधारने पर जोर दिया। थाने में महिला हेल्प डेस्क से लेकर आईओ रूम तक व्यवस्थित तरीके से बनाए गए हैं।
विज्ञापन

थाने में बाग और स्वच्छता अभियान के होर्डिंग ने टीम को किया आकर्षित
इससे पहले भट्टू थाना टॉप-75 में भी शामिल रहा था। भट्टू थाने का परिसर काफी बड़ा है। वहां बाग लगाया हुआ था। उस दौरान सर्वे करने आई टीम थाने में बाग और मुख्य गेट के पास ही स्वच्छता अभियान का होर्डिंग देखकर आकर्षित हुई थी। थाना प्रभारी के अनुसार टीम सदस्यों ने यहां तक कहा था कि 75 थानों में किसी में भी स्वच्छता अभियान का होर्डिंग नहीं मिला।
कोट
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी रैंकिंग में भट्टू थाना टॉप-थ्री रहा है। यह पुलिस विभाग के लिए गौरवशाली उपलब्धि है। पहली बार ऐसा हुआ है कि प्रदेश का कोई थाना टॉप थ्री में आया है।
सुरेंद्र सिंह भोरिया, एसपी, फतेहाबाद
कोट
हर जिले से एक नॉमिनेशन हुआ था। उस समय हमने भट्टू थाने का नाम भेजा था। इसके बाद वहां के पुलिसकर्मियों ने व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में अच्छा कार्य किया। यह खुशी की बात है भट्टू थाना टॉप थ्री में रहा है।
विज्ञापन

राजेश कुमार, तत्कालीन एसपी फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें