फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: टोहाना में अपराधियों के हौसले बुलंद, किराना दुकानदार से तेजधार हथियार के बल पर 40 हजार लूटे

Sun, 24 Dec 2023 10:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

तीन नकाबपोश बदमाश बाइक पर आए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के टोहाना में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। रेस्टोरेंट पर फायरिंग के बाद अब रेलवे रोड स्थित देव किराना स्टोर से बाइक सवार तीन नकाबपोश युवक तेजधार हथियार के बल पर 40 हजार रुपये लूट ले गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिसकर्मी आए।

विज्ञापन


इसके बाद सीआईए पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है। पुलिस द्वारा मौके पर लगे कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। आरोपी अपना मुंह ढककर दुकान में आए थे, जो बाइक पर जाते समय दुकानदार की स्कूटी भी ले गए। 

मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार विजय कुमार ने बताया कि वह रविवार रात्रि दुकान को बंद करके घर जाने की तैयारी कर रहा था कि तभी बाइक सवार तीन युवक मुंह ढककर आए, जिनमें से दो लड़के उसकी दुकान में आए और उससे सिगरेट की डिब्बी मांगी। पहले उन्होंने उससे एक डिब्बी सिगरेट मांगी, उसके बाद दो फिर तीन तथा अंत में तेल की मांग की।
विज्ञापन


उसने बताया कि 360 रुपये हो गए तो उन पर जब उसे शक हुआ तो आरोपियों ने तेजधार हथियार निकालकर उससे कहा कि तुम्हारे पास जो भी है वह निकाल कर दे दो, तो आरोपी उसके गल्ले से 40000 रुपये निकाल कर ले गए।

जाते-जाते आरोपी उसकी स्कूटी की चाबी भी निकाल कर ले गए। शहर थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें