फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवाईएल को बासी मुद्दा बता गए गणेशी लाल

Sun, 08 Jan 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
भाजपा के कार्यक्रम में मंचासीन प्रो. गणेशीलाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 
विज्ञापन


भाजपा अनुशासन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. गणेशीलाल ने रविवार को फतेहाबाद में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में एसवाईएल को बासी मुद्दा करार दे दिया। दरअसल फतेहाबाद में कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने प्रो. गणेशी लाल से एसवाईएल पर उनकी राय पूछी तो उन्होंने सीधा कहा कि ये बासी मुद्दा है, इसे छोड़ो।


पंजाब चुनाव से ठीक पहले भाजपा अनुशासन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हरियाणा बीजेपी के बड़े नेता प्रो. गणेशीलाल का ये बयान पंजाब में चुनावी रणनीति का हिस्सा है या उनकी जुबान फिसली, ये तो वो जानें, लेकिन इतना जरूर है गणेशीलाल के बयान के सामने आते ही विपक्षी दलों ने जरूर भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


वे फतेहाबाद के बीघड़ रोड स्थित कम्यूनिटी सेंटर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे। हालांकि मीडिया द्वारा कुरेदे जाने पर उन्होंने अपने बयान में ये बात जरूर जोड़ी कि आकाश, वायु, जल, अग्नि और पृथ्वी पर कोई कुंडली मारकर नहीं बैठ सकता और पीएम मोदी सबको सबका हक दिलवाएंगे।
 
इनेलो कर चुकी है फरवरी में पंजाब जाकर नहर खोदने का ऐलान
पंजाब सरकार द्वारा जमीनों का इंतकाल किसानों के नाम करने के बाद प्रमुख विपक्षी दल इनेलो ने फरवरी में पंजाब में जाकर एसवाईएल के लिए खुद नहर खोदने का ऐलान किया है। प्रदेश की भाजपा सरकार को कमजोर बताते हुए नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने इस मुद्दे पर विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए पत्र लिखकर नहर खोदने साथ चलने का आह्वान भी किया हुआ है।

एसवाईएल पर राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहती है भाजपा : बलवान
प्रो. गणेशीलाल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए फतेहाबाद के इनेलो विधायक बलवान सिंह ने दौलतपुरिया ने कहा कि प्रो. गणेशीलाल के बयान से साफ हो गया है कि भाजपा एसवाईएल पर भी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहती है। दौलतपुरिया ने सीएम मनोहर लाल के पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए जाने को भी निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि एसवाईएल प्रदेश की लाइफ लाइन है। इसके लिए दशकों से संघर्ष कर रहे हैं। सत्ताधारी भाजपा का राष्ट्रीय पदाधिकारी अगर इस प्रकार की बयानबाजी करता है तो इससे प्रदेश का दावा कमजोर होता है।
विज्ञापन


जीवंत एवं संवेदनशील मुद्दा है एसवाईएल : तंवर
एसवाईएल प्रदेश का सबसे जीवंत एवं संवेदनशील मुद्दा है। जो नहर प्रदेश के किसानों और जनता की प्यास बुझाएगी, वह कैसे बासी हो सकती है। यही मानसिकता एसवाईएल को लाने नहीं दे रही। ये काफी निंदनीय बयान है और भाजपा के प्रदेश और राष्ट्रीय नेताओं की मानसिकता को दर्शाता है। -डॉ. अशोक तंवर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें