फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताली एनएचएम कर्मियों ने भाजपा दफ्तर घेरा

Sat, 29 Oct 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों ने शनिवार को एक बार फिर से शहर में प्रदर्शन करते हुए भाजपा जिला कार्यालय का घेराव भी किया। हड़ताली कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शन का नेतृत्व एनएचएम कर्मचारियों के जिलाध्यक्ष कुलदीप ने किया। हड़ताल के पांचवें दिन भी एनएचएम कर्मचारियों ने नागरिक अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर धरना दिया और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ भड़ास निकाली।

पिछले दो दिन से हड़ताली एनएचएम कर्मचारी लगातार क्रमिक भूख हड़ताल पर भी बैठ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा फतेहाबाद के एनएचएम कर्मचारी पुष्कर दहिया की बर्खास्तगी के बाद एनएचएम कर्मचारियों ने आंदोलन सरकारी अस्पताल से लेकर शहर भर में पहुंचा दिया है। एनएचएम कर्मचारी अब प्रतिदिन शहर में रोष मार्च निकालकर लोगों तक अपनी व्यथा पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों को हो रही है परेशानी
एनएचएम कर्मचारियों की कुल संख्या लगभग 450 है और लगभग सभी कर्मचारी ही हड़ताल पर हैं। फतेहाबाद जिले में स्वास्थ्य विभाग का अधिकतर काम एनएचएम कर्मचारी ही संभालते हैं। पिछले पांच दिन से इन कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य सेवाएं लगातार चरमरा रही हैं और स्वास्थ्य विभाग इसका स्थायी समाधान नहीं कर पा रहा है।

एक कर्मचारी की बर्खास्तगी के बाद एंबुलेंस कर्मचारियों ने आपातकालीन सेवाएं भी बंद कर दी। मजबूरी में अस्पताल प्रशासन ने दूसरे विभागों के चार प्रशिक्षित ड्राइवरों को एंबुलेंस चलाने को दी तो हैं लेकिन उसका भी बहुत ज्यादा फायदा विभाग को होते नहीं दिख रहा है। दरअसल एनएचएम एंबुलेंस चालक घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने में सक्षम हैं जबकि दूसरे विभागों के ड्राइवर ऐसा नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन


हम पीछे नहीं हटेंगे
 सरकार हमारी दिवाली काली करना चाहती थी, जिसमें वो कामयाब हो गई है। लेकिन हम फिर भी पीछे नहीं हटेंगे। हमने बीजेपी दफ्तर पर जाकर अपनी आवाज बुलंद की है। - कुलदीप, जिलाध्यक्ष, एनएचएम कर्मचारी एसोसिएशन ।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें