फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलावासियों में चढ़ा उड़ान भरने का शौक चार साल में 21 हजार ने बनवाया पासपोर्ट

Tue, 21 Jun 2016 01:01 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
फतेहाबाद के लोग अब बादलों की सैर करने के शौकीन बनते जा रहे हैं। सरकारी आंकड़े तो यही बयां कर रहे हैं। पुलिस विभाग के पासपोर्ट वेरिफिकेशन शाखा के औपचारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल फतेहाबाद के छह हजार से अधिक लोगों ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया, जिसकी पुलिस वेरिफिकेशन की गई। यह पिछले पांच साल में सबसे अधिक रहा। इस साल भी अब तक ढाई हजार से अधिक लोगों ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है।

2013 में पहले से घटे थे पासपोर्ट के आवेदन
पुलिस विभाग की पासपोर्ट वेरिफिकेशन शाखा के अनुसार, पिछले चार साल में लगभग 21 हजार से अधिक लोगों ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है। साल 2012 में वेरिफिकेशन करवाने का आंकड़ा पहली बार चार हजार तक पहुंचा था। हालांकि, इससे अगले ही साल यह आंकड़ा गिरकर 37 सौ पर आ गया। साल 2013 में 2012 के मुकाबले लगभग 307 आवेदन कम आए थे, लेकिन साल 2014 में यह आंकड़ा बढ़कर पांच हजार के पार चला गया। इस साल कुल 5008 आवेदन पासपोर्ट पुलिस वेरिफिकेशन के लिए आए। 2015 में जिले के छह हजार लोगों ने पासपोर्ट के लिए पुलिस वेरिफिकेशन करवाई। यह आंकड़ा पिछले पांच साल में सबसे अधिक है। पुलिस विभाग के अनुसार, इस साल अभी तक 2605 लोगों ने पासपोर्ट के लिए आवेदन कर पुलिस वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई किया है।
विज्ञापन


छुट्टियां मनाने और पढ़ाई के लिए बढ़ा विदेश जाने का चाव
पिछले एक दशक में पढ़ाई के लिए विदेश में बढ़ रहे मौके को देखते हुए विद्यार्थियों की संख्या में ही काफी इजाफा कर दिया है। इसके अलावा, ट्रेवल एजेंसियां किफायती दरों में विदेश में छुट्टियां मनाने के मौके उपलब्ध करवा रहीं हैं, जिससे लोगों में विदेश जाने का क्रेज बढ़ा है।
विज्ञापन

 
पासपोर्ट आवेदन के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत
1. आवेदन फार्म
2. पासपोर्ट साइज दो फोटो
3. शैक्षणिक प्रमाण-पत्र की दो प्रतियां
4. घर के पते का प्रमाण पत्र
5. जन्मतिथि प्रमाण पत्र
6. नोटरी

पिछले कुछ सालों में फतेहाबाद से पासपोर्ट आवेदनों की संख्या काफी बढ़ी है। सबसे ज्यादा पिछले साल छह हजार से अधिक पासपोर्ट आवेदनों की पुलिस वेरिफिकेशन हुई है। इस साल अब तक यह आंकड़ा 2605 तक पहुंच चुका है।
विनोद कुमार, प्रवक्ता, पुलिस विभाग, फतेहाबाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें