फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 उम्मीदवार हटे, मैदान में 81 डटे

Sat, 14 May 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
निकाय चुनाव - फोटो : fatehabad
विज्ञापन
नगर परिषद चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम दिन शहर भर के विभिन्न वार्डों से 14 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। इनमें से छह नामांकन तो महज तीन वार्डों से ही वापस ले लिए गए। वार्ड नंबर 8, 16 और 20 नंबर वार्ड से दो-दो उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए। इसमें 20 नंबर वार्ड से ताल ठोंकने वाले स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा भी शामिल हैं।
विज्ञापन


चुनावी मैदान में बचे 81 उम्मीदवार
3 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने के बाद वीरवार को कुल 98 उम्मीदवार मैदान में शेष रह गए थे। इसके बाद शुक्रवार को 14 लोगों के नाम वापस लेेने के बाद अब महज 81 उम्मीदवार ही चुनाव लडे़ंगे। सबसे खास बात यह है कि नामांकन वापस लेने वाले एक भी उम्मीदवार पूर्व पार्षद नहीं है।

किसी को रेडियो तो किसी को मिली छतरी की छांव
शुक्रवार दोपहर बाद नामांकन वापसी का समय बीतने के तुरंत बाद निर्वाचन अधिकारी संत लाल पचार ने बाकी बचे उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न वितरित कर दिए। इस बार चुनाव चिह्नों में रेडियो, छतरी, साइकिल, वृक्ष, गिलास, कुर्सी, मेज, उगता सूरज, जीप, हैंडपंप, घड़ी, दीवार घड़ी, कार, छकड़ा, मोमबत्ती आदि शामिल हैं। अब बाकी बचे नौ दिन तक चुनाव उम्मीदवार अपने-अपने वार्ड की जनता को यही निशान दिखाकर वोट देने की अपील करते दिखेंगे।
विज्ञापन


पूर्व नप अध्यक्ष ने बीवी सहित फिर ठोंकी ताल
पिछली बार नगर परिषद अध्यक्ष रहे वीरेंद्र नारंग इस बार एक बार फिर से चुनाव मैदान में हैं। वह वार्ड-20 से चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा उनकी पत्नी कविता नारंग भी वार्ड-21 से चुनाव उम्मीदवार हैं। हालांकि, पूर्व नगर परिषद उपप्रधान सुनील बंसल ने इस बार चुनाव से किनारा किया है।

भूना में 17 लोगों ने पर्चा लिया वापस  
भूना। नगरपालिका भूना के एमसी पद के चुनावो को लेकर नामांकन पत्र वापसी के दौरान 17 लोगों ने अपना पर्चा निकलवा लिया है। अब 15 वार्डों में 72 उम्मीदवार चुनावी दंगल में रह गए हैं। रिर्टनिंग अधिकारी विरेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार सायं तीन बजे के बाद नामांकन पत्र वापसी के साथ ही उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।

रतिया में वार्ड-11 से मंजू रानी निर्विरोध बनीं पार्षद
रतिया नपा में अगामी 22 मई को होने वाले नपा चुनावों के तहत 17 वार्डों में चुनाव लड़ रहे 83 उम्मीदवारों में से शुक्रवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन 26 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया। बाकी 57 उम्मीदवारों को रिटर्निंग अधिकारी की अगुवाई में शाम को चुनाव चिह्न भी दे दिए गए। वार्ड-11 से चुनाव लड़ रहे 9 में से 8 उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस ले लेने के कारण एक मात्र उम्मीदवार वार्ड में रहने पर उम्मीदवार मंजू रानी को पार्षद चुन लिया गया।

रतिया नपा के कुल 17 वार्डों में कुल 88 उम्मीदवारो के नामांकन आए थे। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान पांच के नामांकन रद्द कर दिए गए। शुक्रवार को नामांकन वापसी के चलते कुल 26 उम्मीदवार चुनाव मैदान से हट गए। इनमें वार्ड-1 से 1, वार्ड-4 से चार, वार्ड-8 से एक, वार्ड-9 से एक, वार्ड-10 से 2, वार्ड-11 से आठ, 14 से चार, 15 से एक, वार्ड-16 से दो और वार्ड-17 से एक उम्मीदवार ने नामांकन वापस ले लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें