फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की ओपीडी में कर्मचारी से मारपीट का विरोध

Sun, 27 Mar 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
धरना - फोटो : fatehabad
विज्ञापन
हिसार रोड स्थित नागरिक अस्पताल में ओपीडी में बैठे कर्मचारी से शहर के एक युवक द्वारा मारपीट और गाली गलौच करने पर कर्मचारी भड़क गए। कर्मचारियों ने एकजुट होकर अस्पताल के मुख्यद्वार पर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान अस्पताल कर्मचारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने बताया कि शहर की गुप्ता कॉलोनी निवासी प्रवीन अपनी मां के साथ अस्पताल में आया व एक बीपीएल राशन कार्ड की एक फोटोकॉपी पर दो पर्ची बनाने की बात कहने लगा। इस पर स्टाफ के कर्मचारियों द्वारा उसे एक फोटोकॉपी पर एक ही पर्ची काटने की बात कहकर अपने सीनियर से इस बारे में पूछताछ की बात कही। जिस पर युवक ने अस्पताल में हुड़दंग मचा दिया व महिला स्टाफ को गालियां भी दी।

बीच-बचाव के लिए आए कर्मचारी जगसीर के उक्त युवक ने उसके कपडे़ फाड़कर पिटाई शुरू कर दी। आरोपी के धमकी देने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी जिस पर युवक और महिला अस्पताल सेे भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों से बात की। इस दौरान शहर के कुछ गणमान्य लोग पहुंचे, जिन्होंने बीच-बचाव कर मामले को सुलझा दिया और धरना समाप्त कर दिया। पुलिस कार्रवाई के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन


क्या कहते हैं थाना प्रभारी
थाना शहर प्रभारी सतपाल ने बताया नागरिक अस्पताल में कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला आया था। इसको लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच बैठकर समझौता हो गया। दोनों पक्ष सहमत होने के चलते किसी पर मामला दर्ज नहीं किया गया।

अस्पताल की सुरक्षा सवालों के घेरे में
नागरिक अस्पताल की बात करें तो यहां सारा दिन मरीजों की भारी भीड़ रहती है, क्योंकि यहां पंजाब क्षेत्र के अलावा नरवाना क्षेत्र के मरीज भी यहीं आते हैं। लेकिन अस्पताल में सुरक्षा के लिहाज से कोई भी पुलिस अधिकारी या गार्ड तैनात नहीं है। रात के समय में अस्पताल में अधिकतर नर्सों की ड्यूटी रहती है। पहले भी अस्पताल में झगडे़ की कई वारदात हो चुकी हैं। लेकिन प्रशासन ने आज तक न तो पुलिस व्यवस्था की गई न ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई गार्ड नियुक्त किया गया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उन्होंने सुरक्षा को लेकर कई बार मांग की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें