केंद्र सरकार ने मैदान में चोटिल खिलाड़ियों को मौके पर ही मरहम पट्टी देने के आदेश जारी किए हैं।
एक गांव के निजी डॉक्टर पर चेकअप करने के बहाने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी चिकित्सक सुखदेव के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 14 वर्षीय किशोरी ने डीएसपी रविंद्र तोमर को शिकायत दी कि 14 तारीख को उसे पेट में दर्द हुआ तो वह अपनी मां के साथ गांव के ही डॉक्टर की दुकान पर दवा लेने गई। इस दौरान उसकी माता डॉक्टर के कमरे में बैंच पर बैठ पर गई।
चिकित्सक उसे पीछे बने केबिन में चेकअप के लिए ले गया। आरोप है कि इस दौरान वह किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। उसने शोर मचाया तो किशोरी की मां केबिल में आई और चिकित्सक को छेड़छाड़ करते पाया। तब वह अपनी बेटी को लेकर टोहाना डीएसपी के पास पहुंची और शिकायत आपबीती सुनाई। डीएसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सदर पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए।
सिविल अस्पताल में डाक्टर को जान से मारने की धमकी
फतेहाबाद। सिविल अस्पताल में इमरजेंसी में तैनात डाक्टर के साथ दुर्व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में डाक्टर सुमित कंबोज ने बताया कि एमसी कालोनी निवासी नरेंद्र सिविल अस्पताल में भर्ती हुआ। इस दौरान नरेंद्र मोबाइल उठाकर ले गया। उसके बाद वह अस्पताल में हंगामा करने लगा। जब उसे रोका गया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलने पर बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डाक्टर सुमित से शिकायत लेकर आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और उससे मोबाइल भी बरामद कर लिया है।