फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा आया सफेद मक्खी के लिए बांटा धान के लिए

Mon, 25 Apr 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफेद मक्खी के कारण खराब हुई फसल का मुआवजा न मिलने पर सोमवार को दो दर्जन के करीब गांव सनियाना के किसान उपायुक्त एन.के.सोलंकी के पास शिकायत लेकर पहुंचे। किसानों ने आरोप लगाया कि सफेद मक्खी के लिए आया मुआवजा गलत तरीके से धान के किसानों को दिया गया है। किसानों ने मांग भी कि है कि इस मामले की जांच की जाए।
विज्ञापन

      उपायुक्त के पास शिकायत लेकर पहुंचे किसान कुलदीप, निशान सिंह सतबीर, राकेश, रामचंद्र, देसराज ने बताया कि पिछले दिनों गांव में मुआवजा बांटा गया तो देखकर हैरान हो गए कि जो मुआवजा कपास की फसल वालों को मिलना चाहिए था उसकी जगह मुआवजा धान की फसल वालों दिया गया है। मुआवजा कपास की फसल की बर्बादी का आया है जिसे गलत तरीके से बांटा गया है। मांग है कि कपास की फसल की गिरदावरी व बांटे गए मुआवजे की जांच कराई जाए। इस संबंध में उपायुक्त ने मामले की कार्रवाई के लिए डीआरओ कार्यालय को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें