फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट देकर लेने होंगे 55 प्रतिशत मार्क्स तभी मिलेगा एडमिशन

Mon, 25 Apr 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूलों में 134 ए के तहत दाखिला लेने की सोच रहे विद्यार्थियों को अब थोड़ी लंबी प्रक्रिया से गुजरना होगा और थोड़ा इंतजार भी करना होगा। 134 ए के तहत दाखिले के लिए शिक्षा विभाग ने नई गाइड लाइन जारी कर दी है। इस संबंध में पंचकूला मुख्यालय ने डीईओ व डीईईओ को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

 शिक्षा विभाग के अनुसार 134 ए के तहत दाखिला लेने वाले विद्यार्थी के पिछली कक्षा में चार मासिक एसेसमेंट में 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए और अक्तूबर, नवंबर, दिसंबर व मार्च के अंकों को मिलाकर 55 फीसदी एग्रीग्रेट मार्क्स होने चाहिए। इसके अलावा प्राइवेट स्कूल के विद्यार्थियों को दाखिला लेने के लिए परीक्षा देनी होगी। इसके लिए एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी जो यह टेस्ट लेगी। इसके लिए प्रश्न पत्र एससीईआरटी गुड़गांव की ओर से जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में विद्यार्थी को 55 प्रतिशत अंक लेने होंगे।
सरकार वहन करेगी विद्यार्थियों की फीस:
134 ए के तहत प्राइवेट स्कूल में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी की फीस का खर्च सरकार वहन करेगी। पत्र के मुताबिक विभाग की तरफ से संबंधित स्कूल को ऑनलाइन फीस दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें