फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गांव में ही बनेगा आपका आधार, बुजुर्गों के लिए घर आएगी टीम

Tue, 12 Apr 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
आधार कार्ड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अगर आपका आधार कार्ड नहीं बना तो घबराइए मत, अब टीम आपके गांव में आकर आधार कार्ड बनाएगी। यही नहीं, बुजुर्गों और अपाहिजों के आधार कार्ड बनाने वाली टीम घर पर भी पहुंचेगी। इससे पहले सिर्फ आपको हेल्पलाइन पर एक कॉल करनी होगी। एनआईसी विभाग की तरफ से 01667-231007 हेल्पलाइन जारी की गई है।
विज्ञापन


आधार कार्ड के लिए किस तरह टीमें गांव में पहुंचेगी, इसके लिए सोमवार को विभाग की तरफ से पूरे जिले के ब्लॉको के गांवों का शेड्यूल जारी किया गया है। जहां पर आधार कार्ड वैन पहुंचेगी और वंचित लोगों के आधार कार्ड बनाएगी।

ये जारी हुआ शेडयूल
12अप्रैल : मुस्सेअहली, नखाटिया, रामसरा, चंदोकलां, चंदोखुर्द, मधुवाला, लोहाखेड़ा, रताखेड़ा, नरेल, कुदनी
13 अप्रैल : धारसूल कलां, धारसूल खुर्द, धीड़, चुहड़पुर, शहीदांवाली, खैराती खेड़ा, बोदीवाली, दादूपुर, ढाणी दादूपुर
14 अप्रैल : हिंदवाल, लालूवाल, मूसा खेड़ा, रत्ता थेह, रजाबाद, तामसपुर, भट्टू मंडी, मोचीवाली, चौबारा, कमाना, निकुआना
15 अप्रैल : भोडी, इंदाछुई, सिधानी, साधनवास, कुम्हारिया, भोडा होशनाक, सरवरपुर, कुकड़ावाली, नहला, बैजलपुर, अहरवां
16 अप्रैल : पारता, चितैन, हंसावाला, गुल्लरवाला, झलनियां, बरसीन, खाबड़ा कलां, गदली, बुआन, बोस्ती, जांडवाला सोतर, फूलां
17 अप्रैल : बढई खेड़ा, डांगरा, हरिपुरा, दरियापुर, पीलीमंदोरी, चंद्रावल, रत्ताखेड़ा, हड़ोली
18 अप्रैल : नागंला, नांगली, भीमेवाला, थेड़ी, भड़ोलावाली, बहबलपुर, ढाड, बनावाली, गोरखपुर, दहमन, बुर्ज, नथवान, म्योंद कलां, म्योंद खुर्द
19 अप्रैल : मल्लहड़, भट्टूखुर्द, जांडवाला बागड़, जांडली खुर्द, जांडली कलां, बीराबदी, खुनन
20 अप्रैल : जमालपुर शेखा, खनौरा, ढाणी छतरियां, नूरकी अहली, किरढ़ान, पालसर, शहनाल, मुंशीवाली, तलवाड़ा, तलवाड़ी
21 अप्रैल : नंहेडी, जापतेवाला, सालमखेड़ा, बीघड़, ठुईयां, ढाणी सांचला, खासपठाना, ढाणी जाखनदादी
22 अप्रैल : कमालवाला, बलियावाला, भिरड़ाना, ढाणी माजरा, माजरा, ढाबी खुर्द, दैयड़, डूल्ट, ढाणी डूल्ट, खाई, पिलछियां, रूपांवाली, करंडी, चांदपुरा, मुंदलिया
विज्ञापन

23 अप्रैल : सनियाना, गाजूवाला, रूपांवाली, करंडी, एमपी रोही, खजूरी जाटी, खाराखेड़ी, सिरढ़ान, महमड़ा, कंवलगढ़, सिरढ़ान
24 अप्रैल : ठरवी, ठरवा, चनकोठी, खुम्बर, सूलीखेड़ा, शेखुपूर दड़ोली, नांदोढ़ी, अलीका बोहा
25 अप्रैल : जाखल मंडी, सेलमपुरी, अकांवाली, भट्टूकलां, भट्टू, ढाणी गोपाल, गंदा, मढ़
26 अप्रैल : सिंबलवाला, हिम्मतपुरा, हिजरावां कलां, हिजरावां खुर्द, दोलतपुर, रहनखेड़ी, लाम्बा, घासवां
27 अप्रैल : कंहेड़ी, समैन, झलनियां, काजलहेड़ी, भूथनखुर्द, महम्मदपुर सोतर, कुनाल
28 अप्रैल : चिल्लेवाल, हैदरवाला, बस्ती भीमा, बीसला, बीडीपीओ ऑफिस भूना, रतनगढ़, मिराना
29 अप्रैल : हांसपुर, मामुपुर, दमकौरा, चिंदड़, बड़ोपल, भूना बलवान ग्राम सचिव,
30 अप्रैल : हमजापुर, गुरसर, सुखमनपुर, आजाद नगर, ढाणी टेलनवाली, कुला, रसूलपुर, मनखेड़ा
1 मई : फतेहपुरी, नकटा, नागपुर, कलौठा, खैरपुर
2 मई : पिरथला, ललौदा, धांगड़, मताना, लहरियां, कानीखेड़ा, जलोपुर
3 मई : अहलीसदर, गिलाखेड़ा, करनौली, रहनवाली, पूर्णमाजरा, धोलू, घोटडू, भूंदड़ा, सरदारेवाला, बाह्म्णवाला
4 मई : धारनिया, बबनपुर, बादलगढ़
5 मई : बोसवाल, चिम्मो, ढाणी बिलासपुर
6 मई : ढाणी ईसर, रोजावाली, बलियाला

एनआईसी का दावा : चार प्रतिशत लोग वंचित
एनआईसी का दावा है कि फतेहाबाद जिले में 96 प्रतिशत लोगों के आधार कार्ड बन चुके हैं। इस समय जहां मशीनें लगी हुई हैं, वहां लोग नहीं पहुंच रहे। 100 प्रतिशत आंकड़ा पूरा करने के लिए टीमें गांवों और घरों में जाकर वंचित लोगों के आधार कार्ड बनाएगी।

जिन लोगों के आधार कार्ड नहीं बने हैं, उनके गांवों में जाकर कार्ड बनाए जाएंगे। जो व्यक्ति बुजुर्ग या फिर अपाहिज है उसका आधार कार्ड घर पर ही बना दिया जाएगा। गांवों का शेडयूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

रमेश शर्मा, डीआईओ एनआईसी फतेहाबाद।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें