फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर में ट्रैफिक जाम व अतिक्रमण हटाने के लिए बनाई जाएगी विशेष कार्य योजना

विज्ञापन
रतिया में जानकारी देते हुए एसडीएम जगदीश चंद्र। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
रतिया। नवनियुक्त एसडीएम जगदीश चंद्र ने पदभार संभालने के बाद मंगलवार को शहर की समस्याओं को लेकर बैठक की। इसमें रतिया शहर के विभिन्न बाजारों में ट्रैफिक जाम व अतिक्रमण मुक्त करने के लिए विशेष योजना बनाकर कार्य करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बैठक में पुलिस उपाधीक्षक व सिटी पुलिस कर्मचारियों को कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम जगदीश चंद्र ने बताया कि उनके कार्यभार संभालने के प्रथम दिन ही शहर वासियों की तरफ से रतिया के मेन बाजार सहित अन्य बाजारों में अतिक्रमण करने व ट्रैफिक जाम होने की काफी शिकायतें मिली हैं। जिस पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए अतिक्रमण व ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर विशेष कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस द्वारा नगर पालिका कर्मचारियों के साथ बैठक कर कार्य योजना बनाई जाएगी ताकि बाजारों में अतिक्रमण न हो सके और ट्रैफिक जाम की समस्या का भी हल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें