फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद खुली अनाजमंडी, कॉटन मिलर्स गए हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। दो दिन बाद फतेहाबाद की अनाज मंडी तो खुली, लेकिन कॉटन मिल मालिकों के हड़ताल पर चले जाने से लगातार तीसरे दिन अनाज मंडी में नरमे की बोली नहीं हो पाई। वहीं मंडी में अभी तक धान की आवक नहीं हुई है। केवल नरमा ही मंडी में आ रहा है। सोमवार को कॉटन मिलर्स के हड़ताल पर रहने के कारण नरमे की बोली का काम बाधित रहा और किसान बैरंग लौटे।
विज्ञापन

गोहाना में शनिवार को हरियाणा राज्य अनाजमंडी व्यापार मंडल की रैली हुई थी। इस रैली का मुख्य उद्देश्य मार्केटिंग बोर्ड द्वारा गैर एमएसपी की फसलों की खरीद ई-नेम पोर्टल से करवाने के विरोध में थी। बताया गया है कि इस रैली में कॉटन मिलर्स पर भी कुछ टिप्पणियां की गई, जिसको लेकर प्रदेेश के कॉटन मिल मालिकों में रोष फैल गया।
हरियाणा कॉटन मिल एसोसिएशन के आह्वान पर रहे हड़ताल
टिप्पणियों के विरोध में हरियाणा कॉटन मिल एसोसिएशन ने सोमवार को पूरे प्रदेश में एक दिन की सांकेतिक हड़ताल का आह्वान किया गया था। इसी को लेकर फतेहाबाद की सभी कॉटन मिल के मालिक सोमवार को एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर रहे। कॉटन मिल मालिकों के हड़ताल पर रहने के कारण अनाज मंडी में नरमा की बोली नहीं हो पाई। कुछ स्टॉकिस्ट ने नरमा खरीदा, लेकिन बोली न होने के कारण अधिकतर किसानों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

अनाजमंडी के आढ़तियों की गोहाना में शनिवार को रैली हुई थी। इस रैली में कॉटन जिनर्स एवं मिल मालिकों के खिलाफ आढ़तियों ने आपत्तिजनक टिप्पिणयां की थी। इसी के विरोध में सोमवार को एक दिन की सांकेतिक हड़ताल रखी गई है। वहीं हमारी मांग है कि नरमा व कपास की खरीद सीधे तौर पर कॉटन मिल मालिकों से करवाई जाए, ताकि समय की बचत हो और किसानों को समय पर उनकी फसलों के दाम मिलें।
विज्ञापन

-सुशील मित्तल, अध्यक्ष, हरियाणा कॉटन मिल एवं जिनर्स एसोसिएशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें