फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि योजना के तहत उपलब्ध मशीनों का लाभ उठाएं किसान : डीसी

Sat, 18 Jun 2016 12:50 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
किसानों को मिलेगी राहत - फोटो : Getty
विज्ञापन
उपायुक्त एनके सोलंकी ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से जिला में लेजर लैंड लेवलर का कार्य करवाया जा रहा है, जिसके तहत 1075 रुपये की विभागीय फीस भरने पर किसानों को 10 घंटे के लिए लेजर लैंड लेवलर, ट्रैक्टर ड्राईवर सहित उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे किसानों को लेवलिंग के कार्य हेतु 50 प्रतिशत का फायदा हो रहा है। उन्होंने बताया कि लेजर लेवलिंग करवाने के बाद जहां 30 प्रतिशत पानी की बचत होती है वहीं फसल की पैदावार में भी 10 से 20 प्रतिशत इजाफा होता है। उन्होंने बताया कि सीधी धान बिजाई करने के लिए भी कृषि विभाग के पास 4 मशीनें उपलब्ध है। धान की सीधी बिजाई करने से पानी की 30 से 40 प्रशित की बचत होती है वहीं जुताई व बुवाई के खर्च में भी 30 प्रतिशत तक कमी आ जाती है।
विज्ञापन


  डीसी सोलंकी ने बताया कि धान की सीधी बिजाई करने से धान के लिए आ रही लेबर की समस्या से भी निजात मिलती है, जिसके लिए किसानों को 575 रुपये की विभागीय फीस जमा करवाने पर दस घंटे के लिए धान बिजाई मशीन उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया है कि वे कृषि विभाग की इस स्कीम के तहत उपलब्ध मशीनों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि किसान अधिकारी जानकारी के लिए सहायक कृषि अभियंता फतेहाबाद नजदीक पंचायत भवन के पीछे पुरानी कचहरी के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें