फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया उद्योग लगाने के लिए 81 प्रार्थियों को मिलेगी 1.6 करोड़ रुपये की मार्जन मनी

Fri, 17 Jun 2016 12:44 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
इंडस्ट्री - फोटो : demo pic
विज्ञापन
प्रधानमंत्री रोजगार सर्जन कार्यक्रम के अंतर्गत साल 2016-17 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए 14 जुलाई को उपायुक्त कार्यालय में आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक में प्रार्थियों के साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इस बैठक में 81 प्रार्थियों को अपना नया उद्योग स्थापित करने के लिए एक करोड़ 61 लाख 40 हजार रुपये की मार्जनमनी दी जाएगी, जिससे जिला में लगभग 648 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


    यह जानकारी देते हुए उपायुक्त एनके सोलंकी ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सर्जन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला में तीनों एजेंसियों जिला उद्योग केंद्र, खादी ग्रामोद्योग कमीशन व खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से प्रार्थियों को स्वरोजगार के लिए यह राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि विनिर्माण क्षेत्र में 25 लाख रुपये व सेवा क्षेत्र में दस लाख रुपये की लागत के नये प्रोजेक्ट लगाए जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सामान्य श्रेणी के प्रार्थियों को ग्रामीण क्षेत्र में इकाई स्थापित करने के लिए 25 प्रतिशत व शहरी क्षेत्र में 15 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अशक्त, भूतपूर्व सैनिक व महिलाओं को ग्रामीण क्षेत्र में 35 प्रतिशत व शहरी क्षेत्र में 25 प्रतिशत अनुदान उद्योग स्थापित करने पर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदनकर्ता साक्षात्कार की तिथि 14 जुलाई से एक सप्ताह पूर्व अपने प्रोजेक्ट जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें