फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी डोज के लिए फोन करके 216 पात्रों को बुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण की दूसरी डोज लगाने का अभियान आज से शुरू होने जा रहा है। जिन पात्रों को पहली डोज लग चुकी है, उन्हें अब सोमवार से दूसरी डोज लगनी शुरू हो जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार से शुरू हो रहे इस अभियान के लिए 216 पात्रों को फोन करके दूसरी डोज लगवाने के लिए बुलवाया है। 16 जनवरी को पहले दिन जिले में 216 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना से बचाव का टीका लगा था। इसमें फतेहाबाद के 100, रतिया के 61 तथा टोहाना के 55 पात्र शामिल है। 28 दिन बाद दूसरी डोज लगवानी अनिवार्य है। कोविशील्ड वैक्सीन की ही दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिले में अब तक 4469 पात्रों का टीकाकरण हो चुका है। इसमें हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर शामिल है। 16 जनवरी के बाद जैसे-जैसे 28 दिन पहली डोज के पूरे होते जाएंगे पात्रों को फोन करके दूसरी डोज के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि विभाग द्वारा मोबाइल पर मैसेज भेजकर भी सूचित किया जा रहा है।
अब तक 17 तक देनी होगी राजस्व और पंचायत विभाग को सूची
10 फरवरी तक फ्रंटलाइन वर्कर की कोरोना टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सूची मांगी थी, लेकिन अभी तक नहीं मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने राजस्व और पंचायत विभाग से 17 फरवरी तक सूची मांगी है। ये सूची पोर्टल पर दर्ज होगी। फ्रंटलाइन वर्कर में पुलिस, राजस्व, पंचायत, नगर निकाय विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का टीकाकरण हो रहा है।
विज्ञापन

डीसी कार्यालय ने सेशन लगवाने से किया मना
राजस्व और पंचायत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के टीकाकरण को लेकर आनाकानी करने पर स्वास्थ्य विभाग ने उपायुक्त कार्यालय में सेशन लगाने के लिए अनुमति मांगी थी, लेकिन डीसी कार्यालय ने मना कर दिया। पॉलीक्लीनिक में ही टीकाकरण होगा।
जानिए क्या है जिले में टीकाकरण की स्थिति
कुल कोरोना वैक्सीन डोज मिली : 21 हजार 820
स्वास्थ्यकर्मियों का पंजीकरण - 5700
टीकाकरण हुआ - 3451
फ्रंटलाइन वर्कर का पंजीकरण - 2200
टीकाकरण हुआ : 1018
कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए 216 पात्रों को फोन करके बुलाया गया है। सोमवार से वैक्सीन की दूसरी डोज लगेगी जोकि लगवानी जरूरी है। इसके अलावा फ्रंटलाइन वर्कर के पंजीकरण को 17 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। संबंधित विभागों को जल्द से जल्द सूची देने के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन

- डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें