फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कसौली में छाया फतेहाबाद मॉडल, निपुण मिशन के क्रियान्वयन की सराहना की गई

Fri, 26 Jun 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
कसौली में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद जिला मौलिक ​शिक्षा अ​धिकारी। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। हिमाचल प्रदेश के कसौली में आयोजित निपुण 2.0 नेतृत्व सम्मेलन में फतेहाबाद जिले की कार्यप्रणाली चर्चा का विषय रही। सम्मेलन में जिले में निपुण मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन और विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में आए सुधार को लेकर फतेहाबाद मॉडल की सराहना की गई।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनीता बाई ने बताया कि जिले में निपुण मिशन को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखकर विद्यालय स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से लागू किया गया। नियमित निगरानी, आंकड़ा आधारित समीक्षा और शिक्षकों के सतत प्रशिक्षण के चलते विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं।
सम्मेलन में बताया गया कि जिले में पढ़ने, लिखने और गणना करने में कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उनके लिए अलग से कार्ययोजना तैयार की गई। ऐसे बच्चों को अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग दिया जा रहा है। विद्यालयों में नियमित मूल्यांकन के आधार पर विद्यार्थियों की प्रगति दर्ज की जाती है और उसी के अनुरूप शिक्षण पद्धति में सुधार किया जाता है।
विज्ञापन

इसके परिणामस्वरूप कई विद्यालयों में आधारभूत शिक्षा के स्तर में सुधार दर्ज किया गया है। फतेहाबाद में शिक्षकों के नियमित प्रशिक्षण को प्राथमिकता दी गई है। शिक्षकों को बच्चों की सीखने की गति और समझ के अनुरूप शिक्षण पद्धति अपनाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
इसके साथ ही विद्यालयों की नियमित समीक्षा, निरीक्षण और समयबद्ध फॉलोअप की व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। अधिकारियों के अनुसार यही पहल फतेहाबाद मॉडल को अन्य जिलों से अलग बनाती है।


अन्य जिलों में भी अपनाई जा सकती हैं व्यवस्थाएं
सम्मेलन के दौरान विभिन्न जिलों के शिक्षा अधिकारियों ने फतेहाबाद की निगरानी और समीक्षा प्रणाली में रुचि दिखाई। सुझाव दिया गया कि जिले में लागू कुछ व्यवस्थाओं को अन्य जिलों में भी अपनाया जा सकता है, ताकि निपुण मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से हासिल किया जा सके। साथ ही विद्यालय स्तर पर नियमित कार्ययोजना, विद्यार्थियों के सतत मूल्यांकन और आंकड़ा आधारित समीक्षा को और सुदृढ़ करने पर भी सहमति बनी।
-
निपुण मिशन को टीम भावना के साथ लागू किया गया है। नियमित निगरानी, शिक्षकों की क्षमता वृद्धि और कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने से बेहतर परिणाम मिले हैं। भविष्य में भी प्रत्येक विद्यार्थी तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए इस मॉडल को और मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन

-अनीता बाई, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें