फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह में बनकर तैयार होगी नई अनाज मंडी : जे गणेशन

Wed, 20 Jul 2016 12:30 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
टोहाना-रतिया रोड पर नवनिर्मित अनाज मंडी में पौधारोपण करते हरियाणा राज्य कृषि विपणन मंडल के मुख्य प्रशासन डॉ. जे गणेशन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टोहाना में रतिया रोड पर निर्माणाधीन नई अनाज मंडी धान की फसल आने से पहले बनकर तैयार हो जाएगी। इसके बन जाने से केवल किसानों को ही नहीं, शहरवासियों को भी अनेक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। यह बात हरियाणा राज्य कृषि विपणन मंडल के मुख्य प्रशासक डॉ. जे गणेशन ने मंगलवार को निर्माणाधीन अनाज मंडी का औचक निरीक्षण करने उपरांत कही। उन्होंने निर्माण कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर उन्होंने अनाज मंडी प्रांगण में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर मुख्य अभियंता अमर सिंह, मुख्य विपणन प्रवर्तन अधिकारी राजकुमार बेनीवाल व अधीक्षक अभियंता दिनेश कुमार गर्ग भी उनके साथ थे।
विज्ञापन



79 एकड़ में 23 करोड़ से बन रही है अनाज मंडी :
    डॉ. जे गणेशन ने कहा कि अधिकारी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को कायम रखते हुए अगले दो माह में अनाज मंडी के निर्माण का कार्य अवश्य पूरा कर लें। इस बार धान की फसल कटने के बाद उसकी खरीद इसी अनाज मंडी में की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से मंडी में करवाए जा चुके व चल रहे कार्यों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि यह अनाज मंडी 79 एकड़ क्षेत्रफल में बनाई जा रही है और इसके निर्माण पर 23 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें 309 दुकानें बनाई जाएंगी और फसलों की सुरक्षा के लिए 5 कवर शैड तथा पांच कॉमन प्लेटफार्म भी बनवाए जाएंगे।

पहले तीन मंडियां बनी हैं 15 एकड़ में :
    डॉ. गण्ेाशन ने बताया कि टोहाना में पहले बनी तीनों अनाज मंडी 15 एकड़ में बनी हैं और तीनों में कुल मिलाकर 248 दुकानें हैं। अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए दो बड़े गेट बनवाए जाएंगे।  इस अवसर पर क्षेत्रीय विपणन प्रवर्तन अधिकारी निहाल सिंह, जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी रमेश गोदारा, कार्यकारी अभियंता हेमंत मित्तल, दिलबाग सिंह, मार्केट कमेटी सचिव व कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार, सहायक सचिव बलवान सिंह के अलावा मार्केट कमेटी टोहाना और निर्माण शाखा के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें