फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो करेगी जाट आंदोलन का समर्थन

Fri, 03 Feb 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 प्रदेश में जाट आरक्षण को लेकर आंदोलन कर रहे जाट समुदाय के धरने पर शनिवार से नेता प्रतिपक्ष सहित सभी इनेलो के विधायक धरने पर पहुंचकर समर्थन देेेंगे। यह बात इनेलो विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने भट्टूकलां में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण मामले में बीजेपी राजनीतिक रोटियां सेक रही है। नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने विधानसभा में खुलकर कहा था कि उनकी पार्टी जाट आरक्षण के पक्ष में है।

 एसवाईएल मुद्दे पर बोलते बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि यह प्रदेश की जीवन रेखा है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने 23 फरवरी तक प्रधानमंत्री को इस नहर की खुदाई करने का समय दिया था। लेकिन अभी तक इस ओर कोई कार्यवाही नही हुई। जिससे स्पष्ट है कि उनकी नियत में खोट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि 23 फरवरी तक एसवाईएल नहर का निर्माण नही हुआ तो इनेलों का प्रत्येक कार्यकर्ता व नेता स्वयं कस्सी लेकर इसकी खुदाई करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर राजनीति न कर सभी पार्टियों को प्रदेश हित में आगे आना चाहिए। वहीं नोटबंदी को सरकार का ढकोसला बताते कहा कि इससे कालाधन बाहर नहीं आया। यदि वास्तव में सरकार काले धन को बाहर लाना चाहती थी, तो विदेशों में जमा धन पर कार्यवाही करती। इसी प्रकार बजट को दिशाहीन बताते कहा कि शब्दों के मायाजाल से लोगों को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा जनता अब इनके किसी भी जुमले में आने वाली नही है। पंजाब, गोवा व यूपी सहित पांच प्रदेशों के चुनावों के नतीजे भाजपा को आइना दिखाने का काम करेगा। इस अवसर पर अनुराग भाम्भू, छोटूराम सांई, जयबीर, धीरज शर्मा, रणसिंह जांगड़ा, असलम खान, विक्रम, रामकिशन जुगलान, कृष्ण कुमार थे।   

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें