फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू में 16 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

Sun, 08 Jan 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जनवरी सत्र-2017 के लिए दाखिले की तिथि को बढ़ा दिया है। पहले यह तिथि 30 दिसंबर थी। राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा में स्थित इग्नू स्टडी सेंटर की कोआर्डिनेटर यामिनी शर्मा ने बताया कि इग्नू में वर्ष में दो बार दाखिले की प्रक्रिया होती है। इसमें जनवरी और जुलाई सत्र शामिल होते हैं।

उन्होंने बताया कि इग्नू में पहले बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के दाखिले की अंतिम तिथि 30 दिसंबर निर्धारित थी। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 16 जनवरी 2017 कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जो छात्र-छात्रा किसी कारणवश जनवरी सत्र के लिए दाखिला नहीं ले सके, अब वे अवसर का फायदा उठाएं और दाखिला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं की बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए, बीएसडब्ल्यू और बीटीएस में दाखिला लेने के लिए कोई भी फीस नहीं ली जाएगी। शर्मा ने बताया कि जनवरी सत्र 2017 में दाखिले के लिए प्रॉसपेक्टस भोडियाखेड़ा कॉलेज में स्थित इग्नू स्टडी सेंटर पर उपलब्ध है। इच्छुक छात्र-छात्रा 200 रुपये की राशि देकर प्रॉसपेक्टस खरीद सकते हैं। छात्र ऑनलाइन के माध्यम से भी अपना आवेदन कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें