फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ लाने के लिए करवानी होगी पुलिस वेरिफिकेशन

Wed, 20 Jul 2016 11:12 PM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
 सावन का महीना शुरू हो गया है। कांवड़ लाने के लिए शिव के भक्तों को इस बार पुलिस के थोड़े सख्त नियमों का पालन करना होगा। पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा को देखते हुए अब कि बार 34 नियम तैयार किए गए हैं जिनको कांवड़ियों को पालन करना होगा। कांवड़ियों को कांवड़ लेने जाने से पहले संबधित थाने और चौकी में एंट्री करवानी होगी और वहां अपनी पूरी जानकारी देनी होगी। अगर कोई शिव भक्त ऐसा नहीं करता है, तो उसे उत्तराखंड सीमा पर परेशानी का सामन करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


जारी हुए 34 आदेशों में पुलिस को भी पूरी तरह से तैयार रहने के लिए कहा गया है, ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी हुए आदेशों के अनुसार कांवड़ियों को अपने पुलिस थाने और चौकी में जानकारी देनी होगी कि वह कांवड़ लेने के लिए जा रहा है। साथ उस व्यक्ति अपना मोबाइल नंबर और पूरा पता भी दर्ज करवाना होगा। पुलिस विभाग इस रिपोर्ट को उत्तराखंड में भेजेगा। उत्तराखंड सीमा में चेकिंग होगी।

चेकिंग में उसी व्यक्ति की एंट्री होगी। जिसने वेरिफिकेशन करवाई है। आदेशों में कहा गया है कि थाना प्रभारी अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के कांवड़ संघ के प्रधान से संपर्क करें और गोष्ठी का भी आयोजन करवाकर यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दें । साथ ही डीजे न बजाने के बारे में भी जानकारी देने के निर्देश भी पुलिस मुख्यालय से आएं हैं।  
विज्ञापन



ये हैं जारी हुए प्रमुख नियम
- कांवड़िये अपने साथ वाहनों में लाठी, डंडे, हॉकी, त्रिशूल और किसी भी प्रकार का हथियार नही लेकर जाएंगे।
- बड़े ट्रक तथा वाहनों में डीजे साउंड का प्रयोग न करें।
- अपने वाहनों को उचित गति और सीमा में सुरक्षित तरीके से चलाएं।
- पैदल कांवड़ियों को सड़क के बाई तरफ सुरक्षित चलने के लिए प्रेरित करें।



-थाना प्रभारी  अपने-अपने थाना क्षेत्र मे कांवड़ लाने वालों का पूर्ण विवरण (प्रधान का नाम, कांवड़ियों की संख्या, मोबाइल नंबर सहित, वाहनों के नाम और नंबर) सहित विवरण रखें।
-किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक स्ट्राइक रिजर्व तैयार रखी जाए।
-शिविरों में काम करने वाले सभी व्यक्तियों की पुलिस तसदीक करवाई जाए।
-पुलिस कर्मचारियों को विशेष हालत में ही छुट्टी दी जाए।
-पुलिस वाहनों में पीए सिस्टम लगवाया जाए।

सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह कांवड़ियों के मोबाइल नंबर और पता आदि जानकारियां दर्ज करें। इसके अलावा कांवड़ संघ के साथ मीटिंग कर उन्हें यातायात के नियमों की जानकारी दें, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन

        ओपी नरवाल
         पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें