फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गद्दा फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, छत और दीवारें गिरीं

Sun, 22 May 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
सिरसा रोड पर फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : bureau
विज्ञापन
शनिवार शाम सिरसा रोड पर गांव कुकड़ावाली और ढ़ाणी चाननवाली के बीच गद्दा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग की सूचना पर फतेहाबाद से फायरबिग्रेड की गाड़ियों मौके पर पहुंची लेकिन आग पर काबू न पाया जा सका। इसके बाद सिरसा, हिसार, रतिया, आदमपुर और भट्टू से भी दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। शाम साढ़े चार बजे लगी आग पर रात साढ़े 8 बजे तक काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन


सिरसा रोड पर स्थित गद्दा फैक्ट्री के मालिक सुभाष गोयल ने बताया कि शार्ट सर्किट के चलते फैक्ट्री में पड़े गद्दे और फोम में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने भीषण रूप ले लिया और पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई। फतेहाबाद से दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद सिरसा, हिसार, आदमपुर, रतिया से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। 4 घंटे बाद भी तीन जिलों की दमकल गाड़ियां आग पर काबू नहीं कर पाई थी और फतेहाबाद के फायर आफिसर आत्माराम खुद आग बुझाने में जुटे थे। आत्माराम के अनुसार फैक्ट्री के अंदर फोम होने से आग को काबू करने में मुश्किल आ रही है। फैक्ट्री में किसी जनहानि के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। दमकल अधिकारियों के अनुसार फैक्ट्री के अंदर फोम व दाना है जिस वजह से धुंआ ज्यादा है और आग पर काबू पाने में मुश्किल आ रही है। अधिकारियों के अनुसार आग के कारण फैक्ट्री की छत व दीवारें गिर गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें