फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सौर ऊर्जा अपनाने में फतेहाबाद प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुंचा

Sun, 23 Aug 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद क्षेत्र में लगा सोलर पैनल। स्रोत बिजली निगम
विज्ञापन
फतेहाबाद। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सौर ऊर्जा अपनाने में फतेहाबाद प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। जिले में अब तक 5965 घरों की छतों पर सोलर सिस्टम स्थापित हो चुके हैं। रेवाड़ी पहले और सिरसा दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

बिजली निगम के अनुसार जिले में सोलर सिस्टम लगवाने के लिए 11,046 उपभोक्ताओं ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। इनमें करीब छह हजार घरों में सोलर पैनल चालू हो चुके हैं। शेष आवेदनों के सत्यापन और इंस्टालेशन की प्रक्रिया जारी है।
बिजली निगम ने मार्च के अंत तक जिले में 8085 सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अधिकारियों के अनुसार लोगों में सौर ऊर्जा के प्रति रुझान लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

योजना के तहत सरकार 3 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर सब्सिडी दे रही है। इससे उपभोक्ताओं की शुरुआती लागत कम हो जाती है। योजना से बिजली खर्च में भी राहत मिलती है।
अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में पंजीकरण की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। लोग बिजली बिल में बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी सौर ऊर्जा को प्राथमिकता दे रहे हैं। योजना के प्रति बढ़ता रुझान जिले में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने में अहम साबित हो रहा है।





जून महीने में हुआ रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

सोलर सिस्टम लगने से लोगों का बिजली बिल शून्य के करीब पहुंच रहा है, और बिजली निगम पर भी ग्रिड का दबाव कम हुआ है। अकेले जून के महीने में जिले के इन सोलर सिस्टमों से 18,82,653 यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ है। इससे बिजली उपभोक्ताओं को लाभ मिला है।





3 से 5 किलोवॉट क्षमता के सिस्टम की सर्वाधिक मांग

बिजली निगम इंजीनियर राकेश कुमार के अनुसार, जिले में अधिकांश उपभोक्ताओं ने 3 से लेकर 5 किलोवॉट क्षमता वाले सोलर सिस्टम लगवाए हैं। घरेलू जरूरतों के हिसाब से यह क्षमता सबसे उपयुक्त मानी जा रही है। 3 से 5 किलोवॉट का एक सोलर सिस्टम रोजाना औसतन 10 से 15 यूनिट बिजली बना रहा है। तेज धूप वाले दिनों में यह उत्पादन और बेहतर हो जाता है, जिससे उपभोक्ता अपनी रोजाना की जरूरत पूरी करने के बाद अतिरिक्त बिजली ग्रिड को भी सप्लाई कर रहे हैं।



-



:: सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए बिजली निगम की ओर से एसडीओ के माध्यम से गांव-गांव जाकर जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। जिसमें बिजली उपभोक्ताओं को सोलर प्रणाली के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

- संजीव शंकर रॉय, एसई, बिजली निगम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें