फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की मार ने धीमी की ट्रेनों की रफ्तार

Thu, 01 Dec 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल रेलवे स्टेशन पर छाए घने कोहरे के कारण सिगन्ल के पास खड़ी ट्रेन जो दिखाई नहीं दे रही है। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिले में कोहरे की पहली मार ने ही ट्रेनों की चाल धीमी कर दी है। बुधवार को पड़े घने कोहरे के कारण जहां हावड़ा से श्रीगंगानगर जाने वाली उद्यान आभा तूफान मेल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 15 घंटे की देरी से पहुंची तो वहीं अन्य कई गाड़ियां भी कई घंटों की देरी से चली। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।  बुधवार को एकाएक छाए घने कोहरे का असर ट्रेनों पर दिखा। दिल्ली से बठिंडा, फिरोजपुर एवं श्रीगंगानगर की ओर जाने वाली तमाम मेल गाड़ियां कोहरे के कारण घंटो देरी से पहुंची। जबकि लुधियाना से हिसार की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों पर भी इसका असर देखने को मिला।

कोहरे का असर ज्यादातर लंबी दूरी की ट्रेनों पर रहा। सबसे ज्यादा देरी से चलने वाली ट्रेनों में हावड़ा श्रीगंगानगर उद्यान आभा तूफान मेल एक्सप्रेस गाड़ी रही। जो अपने निर्धारित समय से करीब 18 घंटों की देरी से पहुंची। इसके साथ ही गुवाहाटी से लालगढ़ जाने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन भी करीब साढ़े आठ घंटे की देरी से चली। ट्रेनों की देरी से चलने के कारण अनेक यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



ट्रेन संख्या    गाड़ी का नाम    कहां से    कहां तक    कितनी लेट
13007    उद्यान आभा तूफान मेल    हावड़ा    श्रीगंगानगर    18 घंटे
14625    दैनिक इंटर सिटी छिंदवाड़ा    दिल्ली सरायरोहिला    फिरोजपुर    3 घंटे
12481    दैनिक इंटरसिटी    दिल्ली    श्री गंगानगर    2 घंटे
19023    जनता एक्सप्रेस    मुंबई सेंट्रल    फिरोजपुर    डेढ़ घंटा
15909    अवध आसाम एक्सप्रेस    गुवाहाटी    लालगढ़    साढ़े 8 घंटे

कोहरे के कारण होती है देरी
स्टेशन अधीक्षक सूरजभान शर्मा ने कहा कि कोहरे के कारण ज्यादातर लंबी दूरी की ट्रेनों पर इसका असर पड़ता है। सिग्नल दिखाई न देने के कारण गाड़ी के चालक को गाड़ी की स्पीड कम करनी पड़ती है। कोहरे में हादसों को रोकने के लिए भी विभाग पोटाश का रेल पथ पर प्रयोग करता है। इससे चालक को सिग्नल दिया जाता है। ट्रेनों के देरी से चलने की सूचना यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन


फतेहाबाद में भी सुबह साढ़े आठ बजे तक छाया रहा कोहरा
 फतेहाबाद में भी लोग जब सुबह उठे तो बाहर उन्हें कोहरा देखने को मिला। एकाएक पड़े कोहरे से लोगों में हैरानी थी। कोहरे के घनेपन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शहर के अंदर भी आधे किलोमीटर तक कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था। कोहरे के चलते वाहन भी काफी धीमी गति से चलते नजर आए।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें