टैंट हाउस मालिक हनुमान बुगालिया ने बताया कि टैंट हाउस में लाखों रुपये का सामान रखा हुआ था। जो लगभग सारा ही जल गया है। आग लगने के कारण जानने का प्रयास कर रहे हैं।
फतेहाबाद के भट्टू खंड के गांव बनगांव स्थित टैंट हाउस में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग के कारण टैंट हाउस में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। ग्रामीणों ने आग की सूचना दमकल विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर दी। इसके बाद दो गाड़ियों के साथ दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। अभी तक आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
ग्रामीण मोहनलाल ने बताया कि उनके गांव बनगांव में हनुमान बुगालिया टैंट हाउस चलाते हैं। मंगलवार को अचानक टैंट हाउस में आग लग गई। इस कारण टैंट हाउस में रखे कारपेट, परदे, गद्दे व बिछाने के लिए प्रयोग होने वाली दरियां जल गई।
देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। आग की लपटें देखकर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। इसी बीच दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब तीन घंटे बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।