फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजी के थे आदेश, अस्पताल में नहीं होगा कोई रिपेयरिंग काम

Tue, 02 Aug 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
अस्पताल की बिल्डिंग का टूटा ‌हिस्‍सा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
  सामान्य अस्पताल के जनाना वार्ड में छत का हिस्सा गिरने की घटना के बाद अस्पताल की बिल्डिंग पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। इस बीच अस्पताल की बिल्डिंग को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अस्पताल प्रशासन को स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक की ओर से आदेश थे कि इस अस्पताल की बिल्डिंग की रिपेयरिंग करवाने की जरूरत नहीं है। हालांकि इसके पीछे तर्क ये दिया गया था कि फतेहाबाद में 100 बिस्तर का नया सरकारी अस्पताल बनाया जाएगा, ऐसे में इस पुराने अस्पताल की बिल्डिंग पर खर्चा करने की जरूरत नहीं है।

सीएम घोषणाओं सेे कट चुका है नए अस्पताल का पत्ता
फतेहाबाद के सेक्टर तीन में सरकारी अस्पताल की 100 बिस्तर की नई इमारत की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा द्वारा की गई थी, लेकिन पिछले दिनों सरकार ने चुपके से इस घोषणा को सीएम घोषणाओं की लिस्ट से निकाल दिया है। जिससे फिलहाल नए अस्पताल की इमारत की अटकलों पर विराम लग गया था। हालांकि अधिकारियों का तर्क था कि सरकार प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोल रही है तो फतेहाबाद के प्रस्तावित मेडिकल कालेज की 22 एकड़ जगह में सरकारी अस्पताल की नई बिल्डिंग भी बनाई जा सकती है। हालांकि इस बारे कोई औपचारिक जानकारी अभी तक स्वास्थ्य विभाग के पास भी नहीं है।
विज्ञापन


 मंत्री के सामने बात रखेंगे सीएमओ
रविवार देर रात सरकारी अस्पताल के जनाना वार्ड में छत का हिस्सा गिरने से हुए हादसे के बाद सरकारी अस्पताल प्रशासन की नींद टूटी है। अस्पताल प्रशासन अब अस्पताल के विभिन्न इलाकों की रिपेयरिंग के लिए लोक निर्माण विभाग से जल्द एस्टीमेट मंगवाने की बात कर रहा है। सीएमओ डॉ. अशोक चौधरी मंत्री अनिल विज की बैठक में हिस्सा लेने के लिए चंडीगढ़ गए हुए हैं, ऐसे में वो उनके सामने भी अस्पताल की रिपेयरिंग की मंजूरी देने की बात रख सकते हैं।
विज्ञापन


इस बारे में डीजी हेल्थ के काफी समय पहले से आदेश आए हुए हैं। इसलिए इस बिल्डिंग में कोई रिपेयरिंग नहीं की गई है। पहले माना जा रहा था कि अस्पताल की 100 बिस्तर की नई इमारत बनेगी, लेकिन उस पर भी अभी कुछ नहीं है।
डॉ. गिरीश, डिप्टी सीएमओ, फतेहाबाद ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें