फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने निकाय मंत्री समेत 20 भाजपा कार्यकर्ताओं की चुनाव अधिकारी को दी शिकायत

Sat, 25 May 2024 02:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

सुभाष सुधा के आगमन पर, चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद भी प्रचार करने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की एक पक्ष विशेष के लोगों से जोरदार बहस हुई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर भारत निर्वाचन आयोग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद के रतिया के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के निकाय मंत्री व थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, विधायक लक्ष्मण नापा, नगरपालिका वाइस चेयरमैन जोगिंदर नंदा सहित 20 अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। रतिया के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जगदीश चंद्र, जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल को शिकायत भेज कर इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।

विज्ञापन


जिला चुनाव अधिकारी को भेजी शिकायत में रतिया कांग्रेस पार्टी के चुनाव कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अशोक गर्ग, मंगतराम, महेश खन्ना सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वीरवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार बंद होने के बावजूद प्रदेश के निकाय मंत्री सुभाष सुधा सहित अन्य भाजपा के लोगों ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है।शिकायत देने से पूर्व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मॉडल टाउन में सुभाष सुधा के आगमन पर एक पक्ष के विशेष लोगों से बहस भी हुई।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनकी वीडियोग्राफी भी कराई। हालांकि निकाय मंत्री ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को कहा कि सतीश उनके परिचित है तथा वह पिछले कुछ समय से बीमार है, जिसका
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल-चाल पूछने आए थे। वहीं, एसडीएम जगदीश चंद्र ने बताया कि मामले की शिकायत उनके पास आई है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें