फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जल्द कई जगहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Wed, 20 Jul 2016 11:14 PM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उपायुक्त एनके सोलंकी ने नगरपरिषद, नगरपालिका व मार्केट कमेटी सचिव अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए जगह चिन्ह्ति करें। इसके बाद एक प्रस्ताव जल्द से जल्द भिजवाएं, ताकि इसके लिए बजट का प्रावधान करवाया जा सके। उपायुक्त मंगलवार देर सायं अधिकारियों की बैठक लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि रतिया, फतेहाबाद और टोहाना में नगर परिषद और पालिका अधिकारी सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से ऐसे स्थानों का चयन करें, जहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने उचित हो।

उन्होंने निर्देश दिए कि वे मुख्य बाजारों, शॉपिंग मॉल, कॉम्पलेक्स सहित शहर के मुख्य रोड़ को कवर करने के लिए विशेष ध्यान रखें। मार्केट कमेटी सचिव को भी निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि वे अनाज मंडियों के अलावा अन्य स्थानों को भी चयन करें और किस स्थान पर कितने सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने है, उसकी तकनीकी रिपोर्ट सहित प्रस्ताव बनाया जाए। उपायुक्त ने कहा कि शहर में आए दिन चोरी और स्नेचिंग की घटनाएं सुनने में आई है। ऐसी घटनाओं में कई बार अपराधी पकड़े नहीं जाते। उनकी पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य है। जरूरत के हिसाब से यह स्थानों पर स्थापित भी किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि वे दुकानदारों और अन्य लोगों को सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने बारे जागरूक करें, ताकि अनहोनी के समय साक्ष्य प्राप्त किए जा सके। उन्होंने बैंकर्स से कहा कि वे बैंक और एटीएम के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगावाएं और इनके निरंतर रखरखाव भी करें। बैठक में ईओ ओपी सिहाग, कार्यकारी अभियंता बिजली जोगेंद्र सिंह, मार्केट कमेटी के सचिव दिलावर सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें