फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के अंदर जाने के लिए हुआ झगड़ा, पैसे पाकर मिला सुकून

Wed, 14 Dec 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 तीन दिनों की छुट्टी के बाद मंगलवार को आम दिनों की अपेक्षा लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। पीएनबी बैंक में कैश को लेकर उमड़ी भीड़ के बीच बैंक में अंदर जाने के लिए झगड़ा भी हो गया लेकिन माहौल को वहां पर तैनात पुलिस बल ने नियंत्रण में कर लिया।

जबकि एसबीआई बैंक में कैश लेने पहुंचे सैकड़ों लोगों को बैंक में कैश नहीं होने से खाली हाथ लौटना पड़ा। जबकि ओबीसी बैंक के बाहर भी उपभोक्ताओं की भारी भीड़ के कारण उन्हें जमीन पर ही बैठकर इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा एक्सिस और एचडीएफसी बैंक में भी कैश का आवंटन हुआ। जिसमें सुबह ही लोगों को बैंकों में उपलब्ध कैश के हिसाब से टोकन नंबर दिए गए।
विज्ञापन


जिसके बाद उन्हें राशि प्रदान की गई। वहीं सबसे ज्यादा भीड़ भाड़ वाले एसबीआई बैंक में तीन दिनों के बाद कैश न मिलने के कारण भारी संख्या में पहुंचे लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। नकदी लेने पहुंचे लोगों ने कहा कि जब सभी बैंकों में नकदी उपलब्ध हो रही है तो एसबीआई में नकदी न मिलने का कारण उन्हें समझ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि एसबीआई को सबसे ज्यादा विश्वस्त सरकारी बैंकों में माने जाने से उनके यहां ज्यादा खाते हैं, लेकिन सभी बैंकों में कैश मिल रहा है जबकि यहां पर खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। प्रबंधक सोमनाथ हंस ने कहा कि वह पिछले तीन दिनों से लगातार कैश लेने के लिए प्रयासरत हैं लेकिन फिलहाल उन्हें कैश जारी नहीं हुआ है। जिस कारण दिक्कतें आई हैं। उम्मीद है कि आज कैश उपलब्ध हो जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें