फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चार मंजिला बस अड्डा बनाने की तैयारी

Fri, 26 Aug 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन



। सेक्टर-5 में बनने वाले नए बस स्टैंड के नक्शे में बदलाव के चलते शायद इस बार सीएम की जनसभा में इसका शिलान्यास ना हो सके। दरअसल, रोडवेज विभाग अब सेक्टर में प्रस्तावित नए बस स्टैंड को चार मंजिला बनाने की तैयारी में जुट गया है। इससे पहले इस बस अड्डे को तीन मंजिला बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया था। इसी बदलाव के चलते रोडवेज ने अब नए बस स्टैंड का नक्शा एक बार फिर चीफ आर्किटेक्ट के पास भेजा है। उनकी मंजूरी मिलते ही इस नए बस अड्डे का शिलान्यास कराया जाएगा। हालांकि रोडवेज के अधिकारी इस प्रक्रिया में तकरीबन दो से ढाई माह का समय लगने की बात अवश्य कह रहे हैं।


चार में दो मंजिलें किराए पर देगा रोडवेज, होगी अतिरिक्त आय
रोडवेज विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नए प्रस्तावित बस स्टैंड की चार मंजिलों में से ऊपर की दो मंजिलें किराए पर देने का विचार बना रहा है ताकि रोडवेज को अतिरिक्त आय हो सके। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रोडवेज की पहली और दूसरी मंजिल पर रोडवेज कर्मचारियों के कार्यालय होंगे। इसके अलावा बस अड्डा परिसर में बैंकों, एटीएम और विभिन्न शोरूम खुलवाने की तैयारी भी रोडवेज विभाग कर रहा है।
विज्ञापन



बसों के लिए बनाएं जाएंगे 18 बूथ
प्रस्तावित नए बस स्टैंड में बसों के लिए अब 18 बूथ बनाए जाएंगे, जो वर्तमान बस स्टैंड से करीब दोगुने हैं। इसके अलावा बस स्टैंड परिसर में ही वेटिंग हाल और रैनबसेरा भी बनाया जाएगा, ताकि वे यात्री जिनको किसी कारण से बस नहीं मिली, या जिनकी बस लेट है, वे यहां पर रुक सकें। अब तक यह सुविधा बस स्टैंड पर नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानी होती है। वर्तमान में रैन बसेरे की सुविधा पंचायत भवन में है जो वर्तमान बस स्टैंड से काफी दूर पड़ता है और अधिकतर लोगों को रात को पता भी नहीं चल पाता।
विज्ञापन



‘बस स्टैंड के लिए पहले नक्शा पास हुआ था। उस समय इसे तीन मंजिला बनाया जाना था। हालांकि अब यह चार मंजिला बनाया जाएगा। इसके लिए दोबारा नक्शा पास होने के लिए भेज दिया गया है। नक्शा पास होते ही इसका शिलान्यास कराया जाएगा।’
-धनराज कुंडू, रोडवेज जीएम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें