फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बलियाला हेड से लेकर ललौदा तक फतेहाबाद ब्रांच को होगा नवीनीकरण

Sun, 17 Aug 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव गाजुवाला के पास फतेहाबाद ब्रांच पर बने बने पुल की जर्जर रेलिंग जिसकी मरम्मत होनी है।
विज्ञापन
समैन। टोहाना क्षेत्र में बलियाला हेड से लेकर ललौदा रेलवे स्टेशन तक फतेहाबाद ब्रांच नहर का नवीनीकरण होगा। सिंचाई विभाग ने इस परियोजना के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस पूरी योजना का बजट लगभग 50 से 60 करोड़ रुपये तक प्रस्तावित है, जिसे मुख्यमंत्री की मंजूरी का इंतजार है। इसके अंतर्गत नहर के साथ-साथ उसके ऊपर बने वर्षों पुराने पुलों और रेलिंग को भी बदला जाएगा। खासकर गांव लोहाखेड़ा, ललौदा और गाजुवाला के पास स्थित पुल 30 से 40 वर्ष पुराने हैं और अब जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं।
इन पुलों की रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जो कभी भी टूटकर गिर सकती हैं, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सिंचाई विभाग के अनुसार, बलियाला हेड से ललौदा रेलवे स्टेशन तक की पूरी नहर को नए सिरे से तैयार किया जाएगा ताकि पानी की सुचारू आपूर्ति के साथ-साथ क्षेत्रवासियों को सुरक्षित आवाजाही भी सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन


-
टोहाना के बलियाला हेड से लेकर गांव ललोदा के रेलवे स्टेशन तक फतेहाबाद ब्रांच की नवीनीकरण होगा। इसके लिए बजट को मंजूरी मिलनी बाकी है। बजट आते ही इस पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन

- अनिल कुमार, जेई, सिंचाई विभाग, टोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें