फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनी का त्योहार सावधानी से मनाएं

Sat, 29 Oct 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन

 दीपोत्सव के लिए फतेहाबाद पूरी तरह से तैयार है। शहर का ऐसा कोई बाजार नहीं जहां दुकानें रंगीन लड़ियों से जगमगा ना रही हों। हर दुकान पर ग्राहकों की भीड़ जुटी है और खरीददारी के लिए कतारें भी लगी हैं। खासकर स्वर्णकार, गिफ्ट और मिठाई की दुकानों पर पैर रखने की जगह तक नहीं है। उधर दिवाली पर जिला प्रशासन ने शहर में चार पहिया वाहनों व हाइवे पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर नो इंट्री कर दी है। खुशियों का त्योहार दीवाली पर्व पर बधाई व शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है।
थाना रोड, चार मरला कालोनी, शिव चौक व डीएसपी रोड पर इतनी भीड़ है कि दोपहिया वाहन का जाना भी असंभव सा प्रतीत हो रहा है। खरीददारी के लिए लोग परिवार सहित बाजारों में खरीददारी करते देखे गए। स्वर्णकार, मिठाई की दुकानों पर लोग ज्यादा खरीददारी कर रहे हैं और एक दूसरे को गिफ्ट देने के लिए गिफ्ट की दुकानों पर भी काफी भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन


सायं 5.43 से रात 7.20 तक है लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता है। इस दिन शुभ समय में  की गई पूजा के फलस्वरूप घर में, व्यापार में लक्ष्मी का वास होता है। स्थिर लग्न में लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता है। श्रीश्याम मंदिर के पंडित राजेश शर्मा के अनुसार वृश्चिक लग्न सुबह आठ बजकर दो मिनट से 10 बजकर 21  मिनट, कुंभ लग्न दोपहर दो बजकर आठ मिनट से तीन बजकर 34 मिनट तक, वृष लग्न शाम छह बजकर 32 मिनट से आठ बजकर 28 मिनट तथा सिंह लग्न रात्रि एक बजकर दो मिनट से तीन बजकर 21 मिनट तक है। इसके अलावा अमृत चौघड़िया 10 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर  11 मिनट, शुभ चौघड़िया शाम 5 बजकर 43 मिनट से 7 बजकर 20 मिनट में लक्ष्मी पूजा होने से विशेष लाभ होगा।

 ऐसे करें लक्ष्मी प्राप्ति के उपाय
1. घर में दीपक जलाते समय बत्ती मोली की बनाएं । ये रंग मां लक्ष्मी को प्रिय है।
2. सफेद रंग की बत्ती का प्रयोग न करें।
3. मंदिर में देवताओं को धन समर्पित करते समय सिक्का देवी-देवताओं की ओर न उछालें।
4. घर में सिर्फ प्रात: काल ही झाडू़ लगाएं।
5. सायंकाल में घर व दुकान के दोनों ओर पानी छिड़कना चाहिए।
श्री श्याम मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा से बातचीत के आधार पर

सुरक्षा और जाम से बचने को वाहनों की नो इंट्री
पुलिस ने थाना रोड पर सिटी थाने के आगे और जवाहर चौक में बेरिकेट्स लगाकर चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसी तरह हाइवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर भी नो इंट्री है। कोई भी वाहन सुबह आठ बजे से लेकर रात 10 बजे तक शहर में प्रवेश नहीं कर पाएगा। हाइवे से आने वाले भारी वाहनों को बाइपास से होकर बाहर के रास्ते गुजरना होगा। ट्रैफिक प्रभारी रिछपाल के अनुसार थाना रोड के वाहन मल्टीलेवल पार्किंग में लगाने से सभी का फायदा है और ये पार्किंग बिल्कुल फ्री है।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
1. जले हुए स्थान पर ठंडा पानी डालें।
2. जले हुए स्थान की बर्फ से सिकाईं करें।
3. सांस के मरीजों को कमरे के अंदर रहना चाहिए, खुले वातावरण में सांस के मरीजों की दिक्कत बढ़ सकती है।
4. बुजुर्गों और बिल्कुल छोटे बच्चों को पटाखों से दूर रहना चाहिए।
5. किसी भी आगजनी की घटना से निपटने के लिए घर पर दो बाल्टी मिट्टी जरूर रखें

आपात स्थिति में इन नंबरों का करें इस्तेमाल
दिवाली के मौके पर व्यवधान न पड़े, इसके लिए खुद भी अलर्ट रहें ही, आसपास के लोगों को भी अलर्ट रखें। आपात स्थिति में मदद के लिए इन नंबरों से संपर्क किया जा सकता है।
पुलिस कंट्रोल रूम : 100
दमकल विभाग : 101
एंबुलेंस : 102
बिजली विभाग : 9812201245


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें