फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के प्रवीण कुमार एशियन पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में चयनित

Sun, 20 Nov 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
सरकारी स्कूल में प्रवीण कुमार को बीजिंग रवानगी से पहले शुभकामनाएं देते स्टाफ सदस्य । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 सरकारी स्कूल कुनाल के अध्यापक प्रवीण कुमार का चयन पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए देश की राष्ट्रीय टीम में हुआ है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रवीण कुमार चीन की राजधानी बीजिंग के लिए रविवार को रवाना हो गए। स्कूल स्टाफ ने उन्हें माला पहनाकर जीत के लिए शुभकामनाएं दी। 22 से 28 नवंबर तक चीन की राजधानी बीजिंग में एशियन पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।


बीजिंग के लिए रवाना होने से पहले प्रवीण ने बताया कि कुनाल में आने से पहले उसकी ड्यूटी गांव बुर्ज के स्कूल में थी। वहां पर स्टाफ सदस्य समय व्यतीत करने के लिए बैडमिंटन खेलना शुरू किया तो वे भी उसका हिस्सा बन गए। प्रवीण ने पिछले साल इंडोनेशिया में हुई इसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर कांस्य पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया था। प्रवीण कुमार ने बताया कि उसके पास खेलने की कोई खास सुविधा नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के पास ही वह अपने साथियों के साथ देर शाम तक बैडमिंटन का अभ्यास करता रहा है। न कोई कोच की सुविधा है व न ही कोई अन्य सुविधा बल्कि घरेलू परिस्थितियों के चलते भी अपनी ढृढ़ इच्छा के साथ खेल रहा है। प्रवीण का कहना है कि हौसलों में जान हो तो कोई भी बाधा पार की जा सकती है। प्रवीण कुमार रवानगी से पूर्व बधाई देने वालों में रतिया खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी बूटा सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार,उपजिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग, कुनाल स्कूल के मुख्याध्यापक राजेंद्र सिंह, एचटी पलविंद कौर, जयभगवान, वीना रानी, सुदेश, कौशल्या, व कप्तान आर्य ने बधाई दी ।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें