मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव मधुलिका ने बताया कि प्राधिकरण ने ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी मलिन बस्तियों में कानूनी साक्षरता जागरूकता शिविरों के लिए अधिवक्ताओं को मनोनीत कर लिया है। इसके तहत छह नवंबर को गांव धारनियां में लगने वाले शिविर में एडवोकेट अनुकूल ढाका व पीएलवी महेंद्र सिंह ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी विषयों बारे जागरूक करेंगे। सीजेएम मधुलिका ने बताया कि 13 नवंबर को गांव हरिपुरा में जागरूकता शिविर में एडवोकेट ईश्वर दास व महावीर लोगों को विभिन्न कानूनी विषयों के बारे में जागरूक करेंगे।
उन्होंने बताया कि 20 नवंबर को गांव खैराती खेड़ा में एडवोकेट नवीन नारंगा और अनुराग अग्रवाल व 27 नवंबर को गांव रत्ता टिब्बा में एडवोकेट बबली कंबोज व सुमन देवी लोगों को विभिन्न कानूनी विषयों बारे जागरूक करेंगे। इसी प्रकार चार दिसंबर को गांव एमपी रोही में एडवोकेट विनोद कामरा और बलबीर सिंह, 11 दिसंबर को गांव नहला में एडवोकेट सूरज किरण व मंजू रानी, 18 दिसंबर को गांव खुंबर में एडवोकेट अनिल सोलरा व अनिता रानी तथा 26 दिसंबर को गांव जांडवाला बागड़ में एडवोकेट प्रशांत शर्मा व राकेश कुमार ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी विषयों बारे जागरूक करेंगे।