फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: ऑटो नाले में गिरा, तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत, खाटू श्याम मंदिर में माथा टेकने के लिए गए थे लोग

Sat, 12 Aug 2023 10:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

जाखल से पंजाब के पातड़ा शहर के खाटू श्याम मंदिर में माथा टेकने के लिए गए थे।  गांव खानेवाल के पास असंतुलित होकर ऑटो नाले में गिर गया। हादसे में कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
नाले में गिरा ऑटो। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के जाखल की नई बस्ती से खाटू श्याम दर्शन करने के लिए जाते समय दोपहर करीब 3.30 बजे गांव खानेवाल के पास असंतुलित होकर ऑटो नाले में गिर गया। इस हादसे में तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत होने के साथ कई लोग घायल हो गए। हादसे में घायलों को पटियाला रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


जाखल के वार्ड नंबर 9 व 10 की नई बस्ती से 10 महिलाएं व पांच बच्चे पातड़ा शहर के खाटू श्याम मंदिर जाने के लिए ऑटो से रवाना हुए थे। इन लोगों ने वार्ड नंबर 9 के निवासी पोला सिंह के ऑटो को जाने के लिए बुक किया था। खानेवाल गांव के पास ऑटो का संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क से कई फुट नीचे नाले में ऑटो गिर गया।

इस कारण तीन महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों में जाखल की नई बस्ती निवासी रेनू शर्मा, गीता रानी और कमलेश शामिल हैं। घायल करमजीत, ज्योति, अमरो को उनके परिजन उपचार के लिए ले गए हैं। जबकि कमलेश, लवप्रीत, कृष्णा व जानवी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


पातड़ा थाने के जांच अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि पांच बच्चे व 10 महिलाओं सहित ड्राइवर पातड़ा की तरफ जा रहे थे। संतुलन बिगड़ने के कारण ऑटो नाले में गिर गया। मौके पर तीन महिलाओं की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें